राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

महिलाएं घर छोड़ रहीं

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं परिवार परेशान

राजस्थान में युवतिया-महिलाओं घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही |

राजस्थान के बागोड़ा उपखंड क्षेत्र में लगातार युवतियों और महिलाओं के घर छोड़कर जाने के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। बागोड़ा थाना क्षेत्र में पिछले 4 माह के दौरान 16 युवतियों और महिलाओं के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस इनमें से 7 युवतियों को बरामद कर उनके परिजनों तक पहुंचा चुकी है, जबकि 9 युवतियां अब भी लापता हैं। 

प्रेमी के साथ भाग रही महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार कई मामलों में विवाहित महिलाएं भी अपने पति और परिवार को छोड़कर प्रेमियों के साथ चली गईं। वहीं कुछ महिलाएं अपने बच्चों को भी घर पर छोड़कर चली गईं, जिससे परिवारों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। हाल ही में बागोड़ा कस्बे से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां एक महिला अपने 4 माह के दुधमुंहे बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है तथा मासूम बच्चे की परवरिश को लेकर चिंता बनी हुई है। 

बच्चों का भविष्य प्रभावित 

लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों में नाराजगी दिखाई दे रही है। कई संगठनों ने कानून में संशोधन की मांग उठाई। उनका कहना है कि महिलाओं के घर छोड़कर जाने के मामलों में माता-पिता और परिवार की सहमति को महत्व दिया जाना चाहिए। संगठनों का कहना है कि ऐसे मामलों से परिवार और बच्चों का भविष्य प्रभावित होता है। वहीं इलाके में चर्चा यह भी है कि कहीं इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

राजस्थान में  मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

देश-विदेश

राजस्थान में मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

राजस्थान में 41% अधिक बारिश के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की आगमन संभावना। बिहार में बिजली गिरने से मौतें।

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राज्य

यमुना जल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, CM भजनलाल का दिल्ली मिशन सफल?

राजस्थान के लिए यमुना जल परियोजना को लेकर नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में एक कपल ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप पत्नी की मौत हो गई और पति बच गए।

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राज्य

शादी के दूसरे दिन पैसे-जेवर लेकर दुल्हन फरार, पुलिस ने किया गिरोह का खुलासा

राजस्थान के झुंझुनूं में एक ठगी गिरोह, जो शादी के नाम पर पैसे लेकर फरार हो जाता था, के मुख्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।