ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

ऋषिकेश में अंगदान प्रोत्साहन

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला, अंगदान को बढ़ावा, परिवार को सहारा

ऋषिकेश नगर निगम ने अंगदान करने वाले नागरिकों के आश्रितों को स्मार्ट वेंडिंग जोन में मुफ्त कार्ट प्रदान करने की योजना शुरू की है।

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला अंगदान को बढ़ावा परिवार को सहारा

ऋषिकेश निगम का सराहनीय फैसला |

अंगदान जैसे पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करने और मानवता की सेवा करने वालों का हाथ थामने के लिए नगर निगम ऋषिकेश ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। अब नगर क्षेत्र के जिस भी नागरिक का पूर्ण अंगदान होगा उसके आश्रित को निगम की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन में एक कार्ट (रेहड़ी) निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। 

रघु पासवान से हुई शुरुआत

इस पहल की औपचारिक शुरुआत जनवरी माह में अंगदान करने वाले 42 वर्षीय राजमिस्त्री रघु पासवान के परिवार से की जा रही है। बिहार मूल के रघु जो ऋषिकेश में रह रहे थे के परिजनों ने उनकी मृत्यु के बाद पूर्ण अंगदान कराए थे। निगम अब उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए स्मार्ट वेंडिंग जोन में मुफ्त कार्ट आवंटित करेगा। मेयर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दाता के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य है। 

आधुनिक वेंडिंग जोन स्थापित

यह योजना विशेष रूप से नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र के निवासियों के लिए लागू होगी। नगर निगम बोर्ड इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से हरी झंडी दे चुका है। शहर के विभिन्न मार्गों पर जल्द ही आधुनिक वेंडिंग जोन स्थापित किए जाएंगे, जहां ये कार्ट लगाई जाएंगी। ​ऋषिकेश एम्स में अंगदान की सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका,  लगवाए लापता के पोस्टर

राज्य

ऋषिकेश में नाराज दोस्त को मनाने का अनोखा तरीका, लगवाए लापता के पोस्टर

ऋषिकेश में युवकों ने अपने नाराज दोस्त को मनाने के लिए 'गुमशुदा' के पोस्टर लगाए, जिसमें सिगरेट की डिब्बी का इनाम रखा गया। मामला पुलिस तक पहुंचा।

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

मनोरंजन

ऋषिकेश में स्कूटी पर निकली रवीना टंडन, आध्यात्मिक गतिविधियों में लिया हिस्सा

रवीना टंडन ने ऋषिकेश के दो दिवसीय दौरे में गंगा आरती, कथा सुनी और गौ पूजन किया। उन्होंने साड़ी पहनकर स्कूटी से जानकी सेतु पार किया।

117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं  का लोकार्पण/शिलान्यास

राज्य

117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और मेयरों का स्वागत किया।

ऋषिकेश में युवकों को नंगा करके पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्य

ऋषिकेश में युवकों को नंगा करके पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के ऋषिकेष में हरियाणा के युवकों को नंगा कर बीच सड़क पर पीटा गया, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

राज्य

ऋषिकेश में 2 युवक फोटो खींचते समय गंगा में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश के दो युवक ऋषिकेश के प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय तेज बहाव में बह गए। SDRF ने खोज अभियान शुरू किया।