सुक्खू ने की पेंशन भुगतान की घोषणा

हिमाचल के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अक्टूबर में मिलेगा 15% एरियर; CM सुक्खू ने बताया सरकार पर ₹8,000 करोड़ का बोझ

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के बकाया भुगतान के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की। पेंशनर्स को उनके बकाया एरियर का चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाएगा।

By : रोहन उमक
हिमाचल के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अक्टूबर में मिलेगा 15% एरियर; CM सुक्खू ने बताया सरकार पर ₹8,000 करोड़ का बोझ

हिमाचल के पेंशनर्स को बड़ी राहत, अक्टूबर में मिलेगा 15% एरियर; CM सुक्खू ने बताया सरकार पर ₹8,000 करोड़ का बोझ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के बकाया भुगतान को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबित भुगतान चरणबद्ध तरीके से कर रही है। इसी क्रम में क्लास-1 और क्लास-2 के पेंशनर्स को अक्टूबर की सैलरी-पेंशन के साथ 15 प्रतिशत पेंशन एरियर का भुगतान किया जाएगा।

वहीं, क्लास-3 के पेंशनर्स को उनके बकाया एरियर का 30 प्रतिशत भुगतान किए जाने की बात कही गई है। क्लास-4 के पेंशनर्स को भी 15 प्रतिशत एरियर मिलेगा।

बैठक में मौजूद सीएम सुक्खू

सरकार पर करीब ₹8 हजार करोड़ का आर्थिक बोझ

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पर पेंशनर्स और कर्मचारियों के बकाया भुगतान का करीब 8 हजार करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ है। सरकार अगले सात से आठ महीनों के दौरान अधिक से अधिक लंबित एरियर का भुगतान करने की कोशिश करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आर्थिक स्थिति को संतुलित रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया का भुगतान करना है। मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स से भी सरकार के साथ मिलकर समाधान निकालने की अपील की।

मेडिकल बिलों के भुगतान पर भी स्थिति स्पष्ट

मेडिकल बिलों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों से मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट की मांग करने को कहा।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, कई बार विभाग समय पर आवश्यक बजट की मांग नहीं करते, जिसके कारण मेडिकल बिलों का भुगतान अटक जाता है। उन्होंने विभागों को समय पर बजट मांगने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली सेक्टर से आय बढ़ाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली क्षेत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था से होने वाली आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। इसके साथ ही राज्य में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने और भविष्य में हाइड्रोजन बसों की दिशा में आगे बढ़ने की बात भी कही।

डीए भुगतान पर भी आगे विचार

सुक्खू ने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों का समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने संकेत दिया कि महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान पर भी आने वाले समय में विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के बीच लंबित देनदारियों का अधिकतम भुगतान किया जा सके और कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को राहत दी जाए।

संबंधित सामग्री

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा और समाजिक समानता पर जोर दिया। स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: छह महीने में 4,000 और शिक्षकों की भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान: छह महीने में 4,000 और शिक्षकों की भर्ती, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु नई योजनाओं और नियुक्तियों की घोषणा की।

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल CM सुक्खू ने रामपुर को दी 232.93 करोड़ की सौगात, 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 232.93 करोड़ रुपये मूल्य की विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।

दुर्गम काशापाट में ग्रामीणों के बीच रुकेंगे हिमाचल CM सुक्खू, पारंपरिक भोजन का लेंगे स्वाद

दुर्गम काशापाट में ग्रामीणों के बीच रुकेंगे हिमाचल CM सुक्खू, पारंपरिक भोजन का लेंगे स्वाद

मुख्यमंत्री सुक्खू 2 अक्टूबर को काशापाट क्षेत्र का दौरा करेंगे, ग्रामीणों से मिलेंगे, उनकी समस्याएँ सुनेंगे और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर