Surajpur: खेत से मूंगफली खाने पर मिली मौत, पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला, तड़प-तड़पकर गई जान

surajpur-peanut-dispute-turns-deadly

Surajpur: खेत से मूंगफली खाने पर मिली मौत, पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला, तड़प-तड़पकर गई जान

surajpur खेत से मूंगफली खाने पर मिली मौत पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला तड़प-तड़पकर गई जान

Surajpur: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत में मूंगफली खाने को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। आरोप है कि रिश्तेदारों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष ने बोलेरो गाड़ी से पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का तीसरा सदस्य गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

मूंगफली खाने को लेकर हुआ था विवाद

तिवरागुड़ी गांव में दो परिवारों ने पास-पास खेत में मूंगफली की फसल बोई थी। विवाद तब शुरू हुआ जब एक पक्ष के बच्चे पर दूसरे के खेत से मूंगफली तोड़कर खाने का आरोप लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जो मारपीट में बदल गया।

मारपीट के बाद थाने पहुंचा मामला

थाने तक मामला पहुंचा लेकिन तनातनी बनी रही। इसके बाद आरोपियों ने नकना चौक के पास बोलेरो गाड़ी से पिता त्रिवेणी रवि और उनके बेटे राजा बाबू को टक्कर मार दी। दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

पिता पुत्र की मौत छोटा बेटा घायल

घटना में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर रामानुजनगर पुलिस गांव में पहुंची और त्रिवेणी रवि सहित उसके दोनों बेटों को लेकर थाने पहुंचे। नर्मदा सोनवानी और उसके बेटों को भी थाने बुलाया गया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नर्मदा सोनवानी के बड़े बेटे ओमप्रकाश ने त्रिवेणी एवं उसके बेटों को बोलेरो चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी। Read:- GST rate 2025: GST की नई दरें लागू: पनीर, घी, AC, कार सब होंगे सस्ते Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत - बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की