“मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं…” प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 15 साल का...

teenager-influenced-by-premananda-maharaj-goes-missing

“मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं…” प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 15 साल का किशोर घर छोड़कर लापता

“मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं…” प्रेमानंद महाराज से प्रभावित 15 साल का किशोर घर छोड़कर लापता

indore missing boy: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर की कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर बुधवार को अचानक घर से लापता हो गया। परिवार को उसके कमरे से एक पत्र मिला, जिसमें उसने लिखा कि वह संत प्रेमनंद महाराज  के वचनों से प्रभावित होकर अपने “असल परिवार” के पास जा रहा है.परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

indore missing boy: क्रिकेट खेलने निकला, देर शाम तक नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार किशोर के पिता पेशे से ड्राइवर हैं। बुधवार को वह रोज की तरह घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर निकला था। परिवार को लगा कि वह आसपास के मैदान में होगा, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो चिंता बढ़ गई.परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर की तलाशी ली गई। इसी दौरान कमरे से एक पत्र मिला, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।

indore missing boy: “मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना…”

किशोर ने अपने पत्र में मां, पापा, भैया और दादा को संबोधित करते हुए लिखा कि वह अपने “असल परिवार” के पास जा रहा है। उसने परिवार से अपील की कि वे रोएं नहीं और उसे ढूंढने की कोशिश भी न करें.पत्र में यह भी लिखा गया कि वह घर किसी डांट-फटकार या पढ़ाई के दबाव की वजह से नहीं छोड़ रहा है। उसके मुताबिक, उसे अपनी “असलियत” का एहसास हो गया है और अब वह अपने मां-पिता के साथ रहना चाहता है।

इंटरनेट पर ट्रेनों की जानकारी की थी सर्च

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि किशोर ने इंटरनेट पर देहरादून जाने वाली ट्रेनों की जानकारी सर्च की थी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, आसपास के इलाकों में तलाश की जा रही है और किशोर के दोस्तों व परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किशोर का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.फिलहाल परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद में पुलिस जांच पर नजर बनाए हुए है।  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।