देहरादून में पकड़ाया आतंकी, पाकिस्तानी हैडलर्स के साथ मिलकर रच रहा था साजिश

terrorist-arrested-dehradun-pakistan-handlers-conspiracy

देहरादून में पकड़ाया आतंकी, पाकिस्तानी हैडलर्स के साथ मिलकर रच रहा था साजिश

देहरादून में पकड़ाया आतंकी पाकिस्तानी हैडलर्स के साथ मिलकर रच रहा था साजिश

Terrorist arrested in Dehradun: उत्तराखंड के देहरादून में PM मोदी के दौरे से 4 दिन पहले स्पेशल टास्क फोर्स ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान में हैंडलर्स के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रच रहा था।

देहरादून में पकड़ाया आतंकी

पाक से कनेक्शन

जांच में सामने आया कि आतंकी विक्रांत सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के संपर्क में आया था और उसके निर्देशों पर काम कर रहा था। उसे देहरादून के सैन्य और सरकारी ठिकानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो जुटाकर भेजने, शहर के प्रमुख जगहों पर तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान “TTH” लिखकर दहशत फैलाने और बड़े हमलों की तैयारी से जुड़े टास्क दिए गए थे।

मोटी रकम का लालच

एजेंसियों के मुताबिक आतंकी को इन गतिविधियों के बदले नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और मोटी रकम देने का लालच दिया गया था। बरामद डिजिटल सबूतों के आधार पर अब पूरे नेटवर्क और संभावित साजिश की गहराई से जांच की जा रही है।

[caption id="attachment_146369" align="alignnone" width="1291"]आतंकी से बरामद .32 बोर की अवैध पिस्टल। आतंकी से बरामद .32 बोर की अवैध पिस्टल।[/caption]

Terrorist arrested in Dehradun: सिद्धू मूसेवाला का फैन 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आतंकी विक्रांत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था और उनकी हत्या से काफी आक्रोशित था। इसी दौरान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी शहजाद भट्टी द्वारा मूसेवाला की हत्या का बदला लेने से जुड़े पोस्ट और रील्स डाली गईं, जिनसे प्रभावित होकर वह उसके संपर्क में आ गया।

 बदले की भावना का फायदा 

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर आतंकी हैंडलर ने उसे जाल में फंसा लिया और अलग-अलग टास्क देने शुरू किए। भड़काकर और बदले की भावना का फायदा उठाते हुए उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल किया गया, जिससे वह कट्टरपंथी सोच की ओर झुकता चला गया। STF और देहरादून पुलिस की कार्रवाई में आतंकी को प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से .32 बोर की अवैध पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, स्प्रे पेंट की कैन और 1 मोबाइल बरामद किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक यही मोबाइल उसके नेटवर्क का जरिया था, जिससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून का पालन सर्वोपरि है, सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन को रद्द कर दिया गया।

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की समीक्षा करते हुए नई वन संरक्षण योजनाओं और टास्क फोर्स की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया स्पष्ट संदेश, प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं, जानें किसे दिया झटका

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, सोम डिस्टिलरीज का लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन हुआ निरस्त। अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की