रायगढ़ में करंट से 2 हाथी शावकों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

two-elephant-calves-die-of-electrocution-in-raigarh-demand-for-investigation

रायगढ़ में करंट से 2 हाथी शावकों की मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

रायगढ़ में करंट से 2 हाथी शावकों की मौत लापरवाही पर उठे सवाल

Raigarh elephant death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो हाथी शावकों की मौत ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घरघोड़ा रेंज की कुरकुट नदी में दोनों के शव मिलने के बाद मामला गरमा गया है। अब छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गोपाल अग्रवाल ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर लापरवाही बताते हुए दिल्ली में शिकायत करने की बात कही है।

Raigarh elephant death: नदी में दो हाथियों के शव मिले

मामला रायगढ़ जिले की घरघोड़ा वन परिक्षेत्र का है। यहां कुरकुट नदी में दो हाथी शावकों के शव मिले, जिन्हें देखने से अंदाजा लगाया गया कि उनकी मौत करीब तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी। जांच के दौरान प्राथमिक तौर पर सामने आया कि दोनों शावक करंट की चपेट में आ गए थे।घटना की जानकारी वन विभाग को सीधे मौके से नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जरिए मिली। बताया जा रहा है कि कई दिनों तक शव नदी में पड़े रहे, लेकिन संबंधित वनकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब स्थानीय लोगों ने सूचना दी, तब जाकर वन अमला मौके पर पहुंचा।

Raigarh elephant death: दो लोग गिरफ्तार

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अब तक उन वनकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिनकी जिम्मेदारी इलाके की निगरानी की थी। यही वजह है कि अब लापरवाही को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य गोपाल अग्रवाल का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं और ज्यादातर मामलों में करंट का इस्तेमाल कर वन्यजीवों का शिकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जंगलों में निगरानी व्यवस्था कमजोर होने की वजह से शिकारी आसानी से सक्रिय हो जाते हैं। इस पूरे मामले की शिकायत दिल्ली में आईजीपीएफ से करने की बात भी उन्होंने कही है।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

उधर, युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष उस्मान बेग ने भी कलेक्टर और डीएफओ को आवेदन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निगरानी होती, तो शायद इन हाथी शावकों की जान बचाई जा सकती थी।घरघोड़ा प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार के मुताबिक घटना छर्राटांगर सर्किल की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान डॉक्टरों ने शव करीब 3–4 दिन पुराना होने की आशंका जताई है। कुछ अंग सड़ चुके थे, इसलिए सैंपल लैब जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इन पर गिरी गाज

दरअसल, रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर 2024 में तमनार रेंज के समारुमा सर्किल के कचकोबा क्षेत्र में भी तीन हाथियों की मौत हुई थी। उस मामले में जांच के बाद बीटगार्ड की लापरवाही सामने आई थी और तत्कालीन डीएफओ ने परिसर रक्षक को निलंबित कर दिया था।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।