Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

Rudrapur Fatal Car Crash

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत

A late-night collision between two cars on the Nanakmatta-Dahla Road in Rudrapur, Uttarakhand, resulted in two deaths and three injuries.

rudrapur accident 2 dead news दो कारों की आपस में टक्कर 2 की मौत

Rudrapur Accident 2 Dead News: दो कारों की आपस में टक्कर, 2 की मौत |

Rudrapur Accident 2 Dead News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में आपस में दो कारों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रुप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद राहगिरों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। यह हादसा देर रात नानकमत्ता-दहला रोड हाईवे पर हुआ।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भेजा।  

पुलिस के मुताबिक,  एक फॉर्च्यूनर कार (UK06-AE-5310) खटीमा की ओर से आ रही थी,  वहीं दूसरी रेनॉल्ट क्विड कार हल्द्वानी से चंपावत की ओर जा रही थी, जिनकी आपस में टक्कर हो गई।  फॉर्च्यूनर में 3 लोग सवार थे, जो किच्छा जा रहे थे, जबकि रेनॉल्ट क्विड कार में दो लोग सवार थे।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान रेनॉल्ट में सवार मृतक चंपावत के टीचर संजय पांडे (41) के रुप में की गई, जो कि माडली निवासी हैं, जो राजकीय इंटर कॉलेज बालातरी में तैनात थे। वहीं, फॉर्च्यूनर सवार की पहचान दीपान्त सिंघल (24) के रुप में हुई, जो कि विकास कॉलोनी (किच्छा) का रहने वाला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचानामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

घायलों की पहचान मनप्रीत सिंह (27) निवासी किच्छा और चन्द्रप्रकाश जोशी (35) समेत अन्य का इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


 

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

जुर्म गाथा

रुद्रपुर में सड़क पार करते हुए महिला को JCB ने मारी टक्कर, मौत!

रुद्रपुर में 29 वर्षीय महिला की JCB द्वारा टक्कर मारने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया और पुलिस ने खोज शुरू कर दी है।