उज्जैन मस्जिद चौड़ीकरण

उज्जैन की शाही मस्जिद में कल फिर हटाया जाएगा प्रभावित हिस्सा, मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से शुरू किया काम

उज्जैन में शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाने का काम शुरू हुआ। स्थानीय समुदाय और प्रशासन की सहमति से कार्य जारी है।

By : रोहन उमक
उज्जैन की शाही मस्जिद में कल फिर हटाया जाएगा प्रभावित हिस्सा, मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से शुरू किया काम

उज्जैन की शाही मस्जिद में कल फिर हटाया जाएगा प्रभावित हिस्सा, मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से शुरू किया काम

सड़क चौड़ीकरण के तहत उज्जैन की शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी के सदस्य और नुमाइंदा कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर के अनुसार, शहर काजी और कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशासन के साथ बातचीत के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काम शुरू करने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह भी काम दोबारा शुरू किया जाएगा और प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

नुमाइंदा कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर

प्रशासन की ओर से नहीं लाई गई JCB या पोकलेन

फहीम सिकंदर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का मुस्लिम समाज सम्मान करता है और प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाने में सहयोग कर रहा है। उनके मुताबिक, प्रशासन की ओर से शुरुआत में कोई JCB या पोकलेन मशीन नहीं लाई गई। इसके बजाय मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं अपने हाथों से मस्जिद की दीवार के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुरू किया।

उन्होंने कहा कि कमेटी की कोशिश थी कि धार्मिक स्थल को यथासंभव सुरक्षित रखा जाए। हालांकि, आपसी सहमति नहीं बनने के बाद सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे हिस्से को हटाने का निर्णय लिया गया।

सोमवार को शाही मस्जिद के सामने हुआ था बवाल

तीन से आठ फीट हिस्से को लेकर चर्चा

फहीम सिकंदर के मुताबिक, मस्जिद का कितना हिस्सा हटाया जाएगा, इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल करीब तीन से आठ फीट हिस्से को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण की जरूरत और मस्जिद के ढांचे को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

उन्होंने बताया कि काम पूरा होने में करीब सात से आठ दिन लग सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार आगे मशीनों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह से काम फिर शुरू होगा और पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उज्जैन स्थित शाही मस्जिद

रात में कुछ देर गर्म हुआ माहौल

कमेटी सदस्य के अनुसार, रात में दिनभर में हुए निर्णय की जानकारी सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया था। इस दौरान पथराव की स्थिति भी बनी। हालांकि, वरिष्ठ लोगों के हस्तक्षेप और प्रशासन के साथ बातचीत के बाद स्थिति को शांत किया गया।

फहीम सिकंदर ने कहा कि मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सहयोग कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूरी प्रक्रिया के दौरान शांति और संयम बनाए रखें। उनके मुताबिक, प्रभावित हिस्से को हटाने का काम आपसी सहमति और स्वैच्छिक सहयोग के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा करेंगे जिसे 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' नाम दिया गया है।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। कलेक्टर रौशन सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के चलते शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के निर्णय से इलाके में तनाव और सुरक्षा कड़ी की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर