उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण जारी

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। कलेक्टर रौशन सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

By : शिवम् पांडेय
सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस बीच उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान छतरी चौक स्थित मस्जिद के सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मस्जिद के कुछ हिस्से में क्षति हुई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि न तो कोई व्यक्ति घायल हुआ है और न ही कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ है।

भ्रामक खबर पर ध्यान न दें- रौशन सिंह

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी धर्मों एवं समाजों के प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित हैं और उनके साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी पक्षों के साथ समन्वय एवं संवाद के माध्यम से स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। 

शांति एवं सौहार्द बनाए रखें- रौशन सिंह

कलेक्टर रौशन सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों से अपील है कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और केवल अधिकृत एवं विश्वसनीय जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से अफवाह, भ्रामक सूचना या गलत खबर फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा करेंगे जिसे 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' नाम दिया गया है।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के चलते शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के निर्णय से इलाके में तनाव और सुरक्षा कड़ी की गई है।

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बनी सहमति, आज से फिर शुरू होगा काम

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बनी सहमति, आज से फिर शुरू होगा काम

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर