उज्जैन में शाही मस्जिद समझौता

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बनी सहमति, आज से फिर शुरू होगा काम

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के लिए प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन के बीच समझौता हो गया है।

By : दिव्या मिस्त्री
उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बनी सहमति, आज से फिर शुरू होगा काम

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर प्रशासन, शहर काजी और मस्जिद प्रबंधन समिति के बीच सहमति बन गई है। सहमति के बाद मंगलवार सुबह से प्रभावित हिस्से को हटाने का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। हालांकि अंतिम सीमा को लेकर चर्चा अभी जारी है।

करीब 3 फीट हिस्सा हटाने पर सहमति

मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्य फहीम सिकंदर के अनुसार सभी पक्षों के बीच बातचीत के बाद शांतिपूर्वक कार्रवाई पर सहमति बनी है। मुस्लिम समाज सिंहस्थ 2028 के लिए किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण का सम्मान करते हुए सहयोग कर रहा है। फिलहाल करीब 3 फीट हिस्सा हटाने पर सहमति बनी है।

लोगों ने खुद शुरू किया हिस्सा हटाना

फहीम सिकंदर ने बताया कि प्रशासन की ओर से शुरुआत में तोड़फोड़ के लिए मशीनें नहीं लाई गई थीं। इसके बाद समुदाय के लोगों ने खुद प्रभावित दीवार का हिस्सा हटाना शुरू किया। वहीं मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता कुलदीप पाठक के अनुसार पहले करीब 9.5 फीट हिस्सा हटाने की बात कही गई थी, लेकिन समझौते के तहत करीब 3 फीट पर सहमति बनी है।

पथराव के बाद बातचीत से शांत हुआ मामला

मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर सोमवार को कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी थी। विरोध कर रही भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर किया। बाद में वरिष्ठ लोगों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद स्थिति शांत हुई।

कार्रवाई पूरी होने में लगेंगे 7 से 8 दिन

कमेटी के मुताबिक प्रभावित हिस्से को हटाने में करीब 7 से 8 दिन का समय लग सकता है। जरूरत पड़ने पर मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार सुबह काम शुरू होने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी।

हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाओं का किया निपटारा

मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सोमवार को शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से जुड़ी दो रिट अपीलों का निपटारा किया। कोर्ट ने नगर निगम और मस्जिद प्रबंधन के बीच हुए समझौते के आधार पर दोनों पक्षों को शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

एमपी में राम मंदिर चंदे पर सियासत तेज, दिग्विजय के आरोपों पर भाजपा का पलटवार,1000km की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक एक लंबी पदयात्रा करेंगे जिसे 'सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा' नाम दिया गया है।

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज, आरिफ मसूद ने कलेक्टर-SP से की मुलाकात

उज्जैन में मस्जिद की मीनार गिरने के विवाद में अब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने निष्पक्ष जांच और पुनर्निर्माण की मांग की है।

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर, मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से हटाए

इंदौर के छावनी क्षेत्र में मास्टर प्लान के अनुसार रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हुई, कई पुराने मकान और दुकानों के बाधक हिस्से हटाए गए।

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी, किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि: उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। कलेक्टर रौशन सिंह ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद तनाव, 250 से ज्यादा दुकानें बंद, करोड़ों के कारोबार पर असर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के चलते शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के निर्णय से इलाके में तनाव और सुरक्षा कड़ी की गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर