Ujjain: दिवाली पर महाकाल का लक्ष्मी स्वरूप में श्रृंगार, महिलाओं ने केसर चंदन से किया बाबा का उबटन

ujjain-roop-chaturdashi

Ujjain: दिवाली पर महाकाल का लक्ष्मी स्वरूप में श्रृंगार, महिलाओं ने केसर चंदन से किया बाबा का उबटन

ujjain दिवाली पर महाकाल का लक्ष्मी स्वरूप में श्रृंगार महिलाओं ने केसर चंदन से किया बाबा का उबटन

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह रूप चतुर्दशी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा को गर्म जल से स्नान कराकर सुगंधित उबटन लगाया। वहीं, इंदौर के महालक्ष्मी मंदिर में माता का सोने-चांदी के आभूषणों से श्रृंगार किया गया। उधर, रतलाम के मुक्तिधाम में लोगों ने दीपदान कर पितरों को याद किया। [caption id="attachment_111982" align="alignnone" width="300"]बाबा को केसर चंदन का उबटन बाबा को केसर चंदन का उबटन[/caption]

महिलाओं ने बाबा का किया उबटन

महिलाओं को रूप चौदस के खास अवसर पर साल में केवल एक बार पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल के श्रृंगार में भाग लेती हैं। इस अवसर पर वे सुगंधित द्रव्यों से विशेष उबटन तैयार करती हैं और भगवान का रूप निखारती हैं। इस दिन की खासियत यह भी है कि विशेष कर्पूर आरती केवल महिलाएं ही संपन्न करती हैं।यह अद्भुत दृश्य भक्तों के लिए आस्था और आनंद से भर देने वाला रहा। पूरा मंदिर परिसर दीपों की रौशनी और भक्ति के वातावरण में दिवाली की तरह जगमगा उठा।

बाबा महाकाल को अन्नकूट का भोग

महाकाल मंदिर में रूप चतुर्दशी के अवसर पर भगवान महाकाल को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। परंपरा के अनुसार, भगवान महाकाल को अन्नकूट सबसे पहले लगाया जाता है। आमतौर पर श्रीकृष्ण मंदिरों में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट लगाया जाता है, लेकिन उज्जैन में यह परंपरा रूप चतुर्दशी के दिन निभाई जाती है।पुजारी महेश ने बताया कि भगवान महाकाल मृत्युलोक के अधिपति माने जाते हैं, इसलिए दीपावली पर्व पर उन्हें अन्नकूट लगाना शुभ माना जाता है। भोग की थाली में धान, खाजा, शक्करपारे, गूंजे, पपड़ी मिठाई के साथ विशेष रूप से मूली और बैंगन की सब्जी अर्पित की गई।

कार्तिक मास की निकलेगी सवारियां

कार्तिक मास की सवारियों का शुभारंभ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से भगवान महाकाल की सवारी निकाले जाने का क्रम शुरू होगा, जो अगहन मास की अमावस्या तक जारी रहेगा। प्रत्येक सोमवार को भगवान महाकाल रजत पालकी में विराजमान होकर शिप्रा तट पर तीर्थ पूजन के लिए जाएंगे। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।