मामा ने भांजे की हत्या की

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

मामा ने भांजे की हत्या की

उत्तराखंड के रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या करदी। दरअसल, इसी भांजे से करीब 2 साल पहले आरोपी मामा की बेटी से लव मैरिज हुई थी। मामा इस शादी से नाराज था। मृतक की पहचान पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी निवासी मुफीद (28) के रूप में हुई है। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच झगड़ा चल रहा था।

मामा ने की भांजे की हत्या 

सुबह करीब 11:30 बजे भगवानपुर थाना क्षेत्र के हालूमाजरा चौक पर ये वारदात हुई है। मुफीद घरेलू सामान खरीदने बाजार पहुंचा था। वह एक दुकान के बाहर खड़ा होकर सामान ले रहा था, तभी वहां उसका मामा भी पहुंच गया। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने अपने पास रखा चाकू निकालकर मुफीद के पेट और शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। 

बेटी से लव मैरिज

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मुफीद ने करीब 2 साल पहले अपने मामा की बेटी से अफेयर के बाद लव मैरिज की थी। इस रिश्ते से आरोपी मामा नाराज चल रहा था और तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद था। निकाह के बाद मुफीद अपनी पत्नी के साथ अपने गांव में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आरोपी वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके पर ही छोड़कर भाग गया था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026