UPSC रिजल्ट पर बोले सीएम डॉ. मोहन-प्रदेश के होनहारों ने बढ़ाया MP का मान

upsc-result-news

UPSC रिजल्ट पर बोले सीएम डॉ. मोहन-प्रदेश के होनहारों ने बढ़ाया MP का मान

upsc रिजल्ट पर बोले सीएम डॉ मोहन-प्रदेश के होनहारों ने बढ़ाया mp का मान

UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में मध्य प्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफल उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

[caption id="attachment_139156" align="alignnone" width="1181"]सीएम डॉ. मोहन-प्रदेश के होनहारों ने बढ़ाया MP का मान सीएम डॉ. मोहन-प्रदेश के होनहारों ने बढ़ाया MP का मान[/caption]

टॉप-10 में एमपी के छात्रों का दबदबा

इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा, “मुझे इस बात की बेहद प्रसन्नता है कि यूपीएससी का जो रिजल्ट आया है,उसमें हमारे प्रदेश के होनहार छात्रों ने टॉप-10 में अपना स्थान बनाकर मुकाम हासिल किया है।” उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित छात्रों और उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

UPSC Result: बढ़ती जा रही एमपी की साख

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के छात्र जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं,उससे स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश की साख देश और दुनिया में लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं का परिश्रम उन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिला रहा है।

उम्मीद है यह क्रम जारी रहेगा

UPSC Result: सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉ. मोहन यादव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी मध्य प्रदेश के युवा इसी प्रकार प्रशासनिक और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में सफलता का परचम लहराते रहेंगे। उन्होंने कहा, “मेरी ओर से सभी चयनित छात्रों को बधाई, मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सफलता का क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।