सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

अपहरण और मारपीट का मामला

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट, जख्मों पर रगड़ा नमक, 3 लाख रु. मांगे

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में अमित पटेल का अपहरण कर मारपीट की गई और उनके परिवार से 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट जख्मों पर रगड़ा नमक 3 लाख रु मांगे

सोनभद्र में अपहरण के बाद मारपीट |

उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में कर्ज विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐलाही गांव के निवासी अमित पटेल ने अपहरण कर बंधक बनाने, मारपीट करने और फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 2 नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

जबरन उठाकर ले गए आरोपी

अमित पटेल का आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह वह जरूरी काम से रॉबर्ट्सगंज मेन चौक गया था। इसी दौरान शीतला मंदिर चौक के पास अभिषेक और दिलीप अपने साथ कई लोगों को लेकर पहुंचे और उसे बाइक सहित जबरन उठा ले गए। अमित के अनुसार, पहले उसे एक कपड़े के शोरूम पर ले जाया गया, जहां करीब 2 घंटे तक उसके साथ मारपीट की गई। 

3 लाख की मांग

पीड़ित का आरोप है कि शोरूम से उसे एक फार्महाउस ले गए। वहां एक कमरे में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। उसके कपड़े उतरवाकर चोटों पर नमक रगड़ा गया। इतना ही नहीं, जबरन शराब भी पिलाई गई। इस दौरान वह चीखता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। आरोपियों ने उसके माता-पिता को फोन कर  3 लाख रुपये लेकर आने को कहा। परिवार के नई बाजार पहुंचने पर उन्हें कहा गया कि अमित रॉबर्ट्सगंज में मिलेगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने 24 घंटे के भीतर रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। 

उधार के पैसे को लेकर विवाद

अमित ने पुलिस को बताया कि करीब 6 महीने पहले उसने निसरौलिया निवासी दिलीप पटेल के माध्यम से अभिषेक से 1.35 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार देने के बदले उससे स्टांप पर लिखवाया गया और चेकबुक पर साइन भी कराए गए। इसी को लेकर झगड़ा बढ़ता चला गया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अमित कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।  

संबंधित सामग्री

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

राज्य

CM योगी की उन्नाव को सौगात, 570 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में 570 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, साथ ही रैपिड ट्रेन के लिए भी घोषणा की।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

राज्य

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।