अल्मोड़ा में भीषण जंगली आग, फायर टीम ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड में भीषण जंगल की आग

अल्मोड़ा में भीषण जंगली आग, फायर टीम ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में फायर टीम ने तेजी से फैलती जंगली आग पर काबू पा लिया, जिससे नजदीकी गांव के लिए खतरा टल गया।

अल्मोड़ा में भीषण जंगली आग फायर टीम ने संभाला मोर्चा

अल्मोड़ा में भीषण जंगली आग |

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान क्षेत्र में जंगल में लगी भीषण आग पर फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने समय रहते काबू पा लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी, जिससे आसपास के आबादी इलाके पर खतरा मंडरा रहा था। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

जंगल में फैली आग

जानकारी के मुताबिक, भतरौजखान के समीप जंगल में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रानीखेत को मिली थी। आग तेजी से फैल रही है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट जरूरी उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल चुकी थी। तेज हवा के कारण लपटें गांव की दिशा में बढ़ रही थीं, जिससे हालत गंभीर हो गई थी। खतरे को देखते हुए टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। 

बड़े नुकसान से बचे

फायर कर्मियों ने MFE (मल्टीपर्पस फायर एक्सटिंग्विशर) और होजरील की मदद से पंपिंग शुरू की। टीम जंगल के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर डिपार्टमेंट की त्वरित कार्रवाई से जंगल के बड़े हिस्से और गांव के आसपास के क्षेत्रों को नुकसान से बचा लिया गया। 

गर्मी से लगी आग

बता दे कि गर्मियों में बढ़ती गर्मी और सूखे के चलते पहाड़ी इलाकों में जंगल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। फायर सर्विस और वन विभाग लोगों से सतर्कता बरतने और जंगलों में आग से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की।

संबंधित सामग्री

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

राज्य

कंडोलिया महोत्सव का भव्य आगाज, सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को दी 110.55 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल में कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया और 110.55 करोड़ रुपये की लागत से 19 विकास योजनाओं की घोषणा की।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

राज्य

सीएम धामी का जनसंपर्क अभियान: मोदी सरकार के 12 सालों की उपलब्धियां गिनाईं, भारत को बताया वैश्विक शक्ति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्घा चौवन में विकास और जनकल्याण की पहलों पर चर्चा की, जिसमें शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नौकरियों पर जोर दिया गया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

राज्य

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चट्टान गिरने से 2 की मौत, कई घायल

पिथौरागढ़ में पर्यटकों की गाड़ी पर चट्टान गिरने से ड्राइवर और एक यात्री की मौत हो गई, कई अन्य गंभीर रुप से घायल हैं।