Uttarakhand Assembly Session: भारी बारिश और आपदा के साये में गैरसैंण में कल से श...

uttarakhand-assembly-session

Uttarakhand Assembly Session: भारी बारिश और आपदा के साये में गैरसैंण में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र!

uttarakhand assembly session भारी बारिश और आपदा के साये में गैरसैंण में कल से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र

Uttarakhand Assembly Session: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। लेकिन इस बार का सत्र प्राकृतिक चुनौतियों से घिरा हुआ है। एक ओर जहां उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा ने शासन-प्रशासन को व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे सत्र की व्यवस्था पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

[caption id="attachment_100575" align="alignnone" width="300"]Uttarakhand Assembly Session Uttarakhand Assembly Session[/caption]

Uttarakhand Assembly Session: सीएम धामी ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मानसून सत्र से एक दिन पहले यानी रविवार को भराड़ीसैंण पहुंच गए। हेलीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सीएम धामी ने सत्र की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Uttarakhand Assembly Session: दूसरी टीम रविवार को जाएगी

विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य सचिवालय से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें रविवार और सोमवार को गैरसैंण के लिए रवाना हो रही हैं। विस सचिवालय के एक दल ने पहले ही प्रस्थान कर लिया है जबकि दूसरी टीम रविवार को जाएगी।

Uttarakhand Assembly Session: लॉजिस्टिक्स की चुनौतियां भी बढ़ गई

तेज बारिश और भूस्खलन की आशंका के बीच सड़क मार्ग से गैरसैंण पहुंचना खासा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए। भारी बारिश के बीच सत्र के आयोजन को लेकर सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं।

Uttarakhand Assembly Session: विकास कार्यों की स्थिति प्रमुख मुद्दे हो सकते

यह सत्र 22 अगस्त तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा करेगी। धराली आपदा, बारिश से जुड़ी समस्याएं और राज्य में विकास कार्यों की स्थिति प्रमुख मुद्दे हो सकते हैं।

सत्र के इस आयोजन से सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति भी झलकती है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु 5 दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर, ग्वालियर एवं श्योपुर में विभिन्न कार्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगी, जिसमें वे कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बेंगलुरु: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु में एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी, जिससे प्रेम कहानी का अंत हिंसा में हुआ। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

राज्य

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मध्य प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, भोपाल और रीवा के कमिश्नर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपर सचिव, उप सचिव स्तर के कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की हैं, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

राज्य

अमित शाह से मुलाकात में CM सुक्खू ने साधा हिमाचल का हित, किशाऊ बांध परियोजना पर टूटा 8 साल पुराना गतिरोध

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की बैठक से किशाऊ बांध परियोजना के वित्तीय गतिरोध समाप्त हुए और इससे हिमाचल को बड़ी वित्तीय राहत मिली।

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

राज्य

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में सियासत गरमाई, NDA की ‘किलेबंदी’ पर महुआ माझी ने दिया बड़ा बयान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के पूर्व NDA ने विधायकों को होटल में शिफ्ट किया, जिसे राजनीतिक आशंकाओं और असुरक्षा के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।