उत्तराखंड में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महगांई भत्ता 3% बढ़ाया

uttarakhand-diwali-gift-government-employees-2025

उत्तराखंड में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महगांई भत्ता 3% बढ़ाया

उत्तराखंड में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा महगांई भत्ता 3 बढ़ाया

Uttarakhand government employees Diwali bonus 2025 : उत्तराखंड सरकार ने दिवाली से पहले लगभग 2.5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुहर लगाते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि का ऐलान किया है।महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है।

बोनस का भी एलान

सरकार ने बोनस की भी घोषणा की है, जो 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को मिलेगा। बोनस की अधिकतम राशि 7,000 रुपये तय की गई है। वहीं दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ अधिकतम 1,200 रुपये का बोनस मिलेगा। यह बोनस त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करेगा। READ MORE :दिवाली से पहले बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर शुरू की नई सिटी बस सेवा

प्रमोशन और अन्य लाभ भी मंजूर

सरकार ने कर्मचारियों के लिए प्रमोशन मानकों में भी शिथिलता की है जिससे अधिक से अधिक कर्मचारी पदोन्नति के हकदार बन सकेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन कोटे में भी वृद्धि की गई है जिससे वह भी अपने कार्य में प्रगति कर सकें। इसके अलावा प्रोडक्टिविटी आधारित बोनस भी उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो सरकारी कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

कर्मचारियों में खुशी 

यह फैसला कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर लेकर आया है क्योंकि दिवाली से पहले उन्हें इस आर्थिक सौगात से फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा,कि सरकार हमेशा कर्मचारियों के बेहतर कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के कदम कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं। दिवाली से पहले उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, बोनस और प्रमोशन के नए अवसर देकर आर्थिक सुरक्षा और उत्साह प्रदान किया है। यह कदम राज्य में सरकारी कर्मचारियों की जीवन गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह तोहफा लगभग 2.5 लाख कर्मचारी और शिक्षक वर्ग को लाभान्वित करेगा, जिससे उत्तराखंड में कर्मचारियों की जीवनशैली में सुधार का रास्ता खुलेगा।​  

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।