MSME मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

वारंट जारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

MSME मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जबलपुर में प्रमोशन मामले को लेकर एमएसएमई मंत्रालय के तीन अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के वारंट जारी किए।

msme मंत्रालय के प्रमुख सचिव सहित 3 अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट ने पदोन्नति मामले में 90 दिनों फैसला न लेने के बाद दायर अवमानना याचिका पर एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह सहित आयुक्त दिलीप कुमार सिंह और जिला उद्योग केंद्र रीवा के जनरल मैनेजर राहुल दुबे के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। 

25-25 हजार का गिरफ्तारी वारंट 

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश की अवमानना मामले पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव सहित अन्य 3 अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए का गिरफ्तारी वांरट जारी किया है। अब मामले पर कोर्ट ने भोपाल और रीवा एसपी को भी वारंट तामील करवाने के आदेश दिए हैं। 

भोपाल और रीवा पुलिस को निर्देश 

आपको बता दें कोर्ट में जस्टिस विशाल मिश्रा की सिंगल बेंच ने भोपाल के साथ रीवा के पुलिस अधीक्षकों को वारंट तामील कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। 

क्या है पूरा मामला 

बता दें कि रीवा के जिला उद्योग केंद्र में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर जयप्रकाश तिवारी की पदोन्नति को लेकर है। उनका प्रमोशन होना था। याचिकाकर्ता के अनुसार वह मैनेजर पद पर प्रमोशन पाने के वो पात्र थे पर विभाग की तरफ से इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा था।
इसके बाद हाईकोर्ट ने 4 नवंबर 2024 को मामले में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को तीन महीने यानी 90 दिनों के अंदर प्रमोशन पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे। 

इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट 

आपको बता दें इस याचिका में एमएसएमई मंत्रालय के प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह , आयुक्त दिलीप कुमार सिंह और जिला उद्योग केंद्र रीवा के जनरल मैनेजर राहुल दुबे को पक्षकार बनाया गया।

नोटिस तामील, अदालत में नहीं हुए पेश 

जानकारी के अनुसार सुनवाई के दौरान अदालत के सामने ये बात आई कि तीनों अधिकारियों को नोटिस विधिवत तामील हो चुके हैं, पर इसके बावजूद भी उनकी ओर से अदालत में कोई भी पेश नहीं हुआ। जिसके बाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए तीनों अधिकारियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के जमानती वारंट जारी करने के आदेश जारी किए गए ​हैं।

संबंधित सामग्री

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

राज्य

तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया और कई विकास योजनाओं की घोषणा की।

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

राज्य

NEET-UG 2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए MP पुलिस अलर्ट, 38 साइबर कमांडो रहेंगे सक्रिय

NEET-UG 2026 के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने परीक्षाओं की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत योजनाएं बनाई हैं।

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

राज्य

क्या विधानसभा के इसी सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन ने दिए संकेत ?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा सत्र में यूसीसी विधेयक पेश होगा और नीट परीक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राज्य

राष्ट्रपति की मौजूदगी में खुले जंगल में छोड़े जा सकते हैं चीते! 21 जून को कूनो में राष्ट्रपति का रात्रि विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कूनो नेशनल पार्क दौरे पर महत्वपूर्ण चीता पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत चीतों को खुले जंगल में छोड़ने की संभावना।