Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विपक्ष पर तीखा हमला किया...

yogi-adityanath-6

Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विपक्ष पर तीखा हमला किया...

yogi adityanath योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विपक्ष पर तीखा हमला किया

Yogi Adityanath: बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए इसे तीन बंदरों से जोड़ा..पप्पू सच नहीं बोल सकता, टप्पू सही नहीं देख सकता और अप्पू सच नहीं सुन सकता। उन्होंने कहा कि ये लोग न प्रधानमंत्री मोदी का विकास देख सकते हैं, न देश की प्रगति की खुशबू महसूस कर सकते हैं। [caption id="attachment_114400" align="alignnone" width="300"]Yogi Adityanath: Yogi Adityanath:[/caption]

बिहार हर दिशा में सशक्त और सुरक्षित बन रहा

योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस, आरजेडी और समाजवादी पार्टी ने बिहार में हिंसा, नरसंहार और अराजकता फैलाई। उन्होंने कहा कि ये लोग राम और जानकी के अस्तित्व तक पर सवाल उठाते रहे। वहीं, एनडीए सरकार ने बिहार में सुरक्षा, विकास और सुशासन का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने राम-जानकी मार्ग और दरभंगा की कनेक्टिविटी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि अब बिहार हर दिशा में सशक्त और सुरक्षित बन रहा है।

Yogi Adityanath: पूरे क्षेत्र का कनेक्टिविटी नेटवर्क मजबूत हुआ

सीएम ने मिथिला की पहचान बढ़ाने वाली योजनाओं को भी हाईलाइट किया। उन्होंने कहा कि मखाना उद्योग को राष्ट्रीय बोर्ड और लाख की चूड़ियों को नई पहचान मिली है। सड़क, रेल, एयर और जलमार्ग से पूरे क्षेत्र का कनेक्टिविटी नेटवर्क मजबूत हुआ है।

गरीबों को न्याय मिलेगा

Yogi Adityanath:  साथ ही, उन्होंने कहा कि यूपी की तरह बिहार को भी माफिया और अराजकता से मुक्त किया जाएगा, और गरीबों को न्याय मिलेगा। योगी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, विशेषकर धारा 370 हटाने और कश्मीर में हिंदुओं के अधिकार सुरक्षित करने के प्रयास। उन्होंने एनडीए की योजनाओं जैसे गरीबों को आवास, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के लाभों को जनता के सामने रखा।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।