बिहार में योगी आदित्यनाथ की गरज – ‘ओसामा शहाब जैसा नाम, वैसा काम’, RJD और कांग्र...

yogi-adityanath-bihar-speech-attacks-rjd-congress-osama-shahab

बिहार में योगी आदित्यनाथ की गरज – ‘ओसामा शहाब जैसा नाम, वैसा काम’, RJD और कांग्रेस पर सीधा वार, बोले - RJD का जंगल राज

बिहार में योगी आदित्यनाथ की गरज – ‘ओसामा शहाब जैसा नाम वैसा काम’ rjd और कांग्रेस पर सीधा वार बोले - rjd का जंगल राज

Yogi Adityanath Bihar speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीवान में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। यह रैली उस इलाके में हुई जिसे कभी RJD नेता और बाहुबली शहाबुद्दीन का गढ़ माना जाता था। रैली स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले बुलडोजर के पोस्टर और मॉडल लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने ‘बुलडोजर बाबा’ का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया।

RJD उम्मीदवार ओसामा शहाब पर हमला

सीएम योगी ने अपने संबोधन में RJD उम्मीदवार शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा –
मुझे आश्चर्य है कि रघुनाथपुर विधानसभा से RJD ने जिस प्रत्याशी को उतारा है, वह देश-दुनिया में अपनी आपराधिक प्रवृत्ति के लिए कुख्यात परिवार से आता है। नाम भी देखिए – ओसामा शहाब। जैसा नाम, वैसा काम!
योगी ने कहा कि RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियों के लिए अपराधी बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट देना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने शहाबुद्दीन का नाम लिए बिना कहा कि सीवान की जनता एक बार फिर अपराध की राजनीति को यहां पैर नहीं जमाने देगी।

'RJD–Congress अपराधियों की फैक्ट्री चलाते हैं'

अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए योगी ने महागठबंधन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा –
कांग्रेस, RJD और समाजवादी पार्टी जैसे दल अपराध और माफियावाद को बढ़ावा देते हैं। इन लोगों के लिए कानून नहीं, परिवारवाद और जातिवाद सबसे पहले आता है। यही पार्टियां जंगलराज को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन पार्टियों ने जात-पात और तुष्टीकरण की राजनीति कर बिहार को विकास से दूर रखा है।

बाबर-औरंगजेब वाली राजनीति नहीं चलेगी – योगी

योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा –
ये लोग वोट के लिए किसी के भी आगे झुक जाते हैं। कोई बाबर की मजार पर सजदा करने जाता है, कोई औरंगजेब के नाम पर राजनीति करता है। इन्हें हमारी आस्था से दिक्कत है, लेकिन आतंकवादियों का नाम लेने में शर्म नहीं आती।
उन्होंने भीड़ से अपील की कि बिहार की जनता ऐसी मानसिकता को कभी स्वीकार न करे।

Yogi Adityanath Bihar speech: चारा घोटाले पर बड़ा तंज

सीवान की रैली में योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव और RJD पर चुटकी ली। उन्होंने चारा घोटाले का जिक्र करते हुए कहा –
जो पशुओं का चारा खा जाए, वो कुछ भी कर सकता है। जनता के हक को हड़पने वालों को फिर से मौका नहीं देना चाहिए।
यह सुनते ही सभा में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और “जय श्रीराम” के नारे लगाने लगे।

भोजपुरी में की शुरुआत 

योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा –
बिहार शक्ति के साथ-साथ भक्ति की भी धरती है। यहां की संस्कृति पूरे भारत का गौरव है। इसी धरती ने देश को सर्वोच्च गौरव दिया है।
इन शब्दों के साथ उन्होंने स्थानीय भावनाओं को संबोधित किया और जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश की।

'सीवान में एसिड उड़ेलने का काम हुआ था'

सीएम योगी ने कहा कि बिहार के इतिहास में सीवान अपराध और हिंसा का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा –
इसी सीवान में लोगों पर खुलेआम एसिड फेंका जाता था। यहां गोलियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती थी। यह जगह अपराधियों का गढ़ बन चुकी थी।
उन्होंने कहा कि बिहार को फिर से उसी दौर में नहीं लौटने देना है।

‘जंगलराज लौटाने की साजिश – रोकनी होगी’

Yogi Adityanath Bihar speech: योगी ने जनता को आगाह करते हुए कहा –
बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश हो रही है। अगर RJD और उसके साथी सत्ता में आ गए तो बिहार में अपराध, फिरौती, अपहरण और आतंक वापस लौट आएंगे।

डबल इंजन सरकार से मिलेगा विकास – योगी

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार होती है तो विकास तेजी से होता है।
नक्सलवाद और माओवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए मजबूत सरकार चाहिए। डबल इंजन की सरकार ने यूपी में माफिया राज खत्म किया, अब बारी बिहार की है।
Read more: राहुल की दो सभाओं में PM और नीतीश पर बड़ा हमला, बोले – वोट के लिए नाच लेंगे मोदी जी..

Yogi Adityanath Bihar speech: राम मंदिर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

राम मंदिर को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और RJD पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा –
कांग्रेस कहती थी कि राम थे ही नहीं। RJD ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। आज भी इन लोगों को अयोध्या में राम मंदिर बनने से दिक्कत है।
उन्होंने जनता से पूछा – “जो भगवान राम का नहीं हो सका, वह आपका कैसे हो सकता है?”

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

लाइफ स्टाइल

एनर्जेटिक रहने के लिए घर पर इस तरह बनाए हेल्दी लड्डू!

आटे का लड्डू एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है जो ऊर्जा प्रदान करता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।