योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में बारिश के बावजूद जनता दर्शन किया, जहाँ उन्होंने 200 लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

By : शिवम् पांडेय
कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: मुख्यमंत्री

गोरखपुर, 24 सितंबर। जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश होने के बावजूद ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों को मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जामुक्त कराने के साथ जबरन कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए। 

बारिश की वजह से मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानी और आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। 

इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनकी जमीन जबरन कब्जा कर लिए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जमीन अवैध या जबरन कब्जे से मुक्त होनी चाहिए। 

हर बार की तरह जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक होने वाले 10वें दीपोत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 33 लाख दीपों के साथ रामनगरी रोशन होगी, जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ का असर, CM योगी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और राहत सामग्री वितरित की।

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को पत्र, केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग

दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर संत प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा और केलिकुंज आश्रम की जांच की मांग की है।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर