CM योगी ने नई स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, बोले - जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा

योगी ने स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की

CM योगी ने नई स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, बोले - जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की, जिसमें विशेष प्रोत्साहन और सहायता प्रदान करने के प्रावधान शामिल हैं।

cm योगी ने नई स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की बोले - जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बनें युवा

योगी ने स्टार्टअप नीति-2026 की समीक्षा की |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति-2026 के विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा की। प्रमुख सचिव IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ने मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया कि पिछले वर्षों में प्रदेश ने स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की। 2018 में ‘एस्पायरिंग लीडर’ श्रेणी से आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश 2025 में भारत सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में ‘टॉप परफॉर्मर’ श्रेणी में स्थान प्राप्त कर चुका है। 

स्टार्टअप नीति-2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने के लिए नई स्टार्टअप नीति-2026 तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति, विशाल बाजार, तेजी से विकसित हो रहा डिजिटल और औद्योगिक आधार तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदेश को नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का राष्ट्रीय केंद्र बनाने की क्षमता रखते हैं। नई नीति ऐसी होनी चाहिए जो राज्य के युवाओं को रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाए और UP को स्टार्टअप तथा नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान प्रदान करें।

स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य में स्टार्टअप्स को प्रारंभिक चरण से लेकर विस्तार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई नीति में भरण-पोषण भत्ता, प्रोटोटाइप अनुदान, सीड कैपिटल सहायता और पेटेंट एवं गुणवत्ता प्रमाणन से जुड़े प्रोत्साहनों को और ज्यादा प्रभावी बनाया जाए। महिला उद्यमियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर उद्यमियों और पूर्वांचल एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए भी उपयुक्त प्रावधान शामिल किए जाएं।

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

राज्य

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

जुर्म गाथा

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

फतेहपुर में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। उसने शव को कुएं में फेंक दिया और पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया।