CM योगी ने पूर्वांचल में नया फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स खोला, 208 करोड़ की परियोजनाओं ...

योगी ने खोला फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स

CM योगी ने पूर्वांचल में नया फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स खोला, 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल के पहले फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया, जिसमें 100 से अधिक इकाइयां होंगी।

cm योगी ने पूर्वांचल में नया फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स खोला 208 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पणशिलान्यास

योगी ने खोला फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा में पूर्वांचल के पहले और प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ऐसा सुरक्षित और निवेश-अनुकूल वातावरण बना है कि युवाओं के रोजगार पर अब कोई डाका नहीं डाल सकता। सरकार की औद्योगिक नीतियों और बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है, जिसका सीधा लाभ युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है। 

208 करोड़ की परियोजना

मुख्यमंत्री ने गीडा के सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से बने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के साथ विभिन्न सेक्टरों में करीब 208 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने गीडा में कार्यरत श्रमिकों के लिए निर्मित EWS-LIG आवासीय परिसर का उद्घाटन भी किया। 

100 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों का संचालन संभव

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में एक ही परिसर में 100 से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों का संचालन संभव होगा। प्लग एंड प्ले मॉडल पर विकसित इस परिसर में उद्यमियों को सभी जरूरी सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी। इससे उन्हें उद्योग स्थापित करने में समय और लागत दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि आवंटन मिलने के बाद उद्यमी सीधे उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राज्य

राजस्थान के लिए खुशखबरी, बाड़मेर में खनिजों का खजाना खुलेगा, 8 जिलों में नई फोर्स का ऐलान

राजस्थान सरकार ने विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिनसे खनन क्षेत्र और नागरिक सुरक्षा कोर में बड़े बदलाव आएंगे।

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

राज्य

सीएम योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा, मोहर्रम, नीट परीक्षा और योग दिवस की तैयारियों पर रहेगा फोकस

उत्तर प्रदेश में आगामी आयोजनों और त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।