अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसे युवक, आई लव बुलडोजर बाबा के लगाए नारे..शंकरा...

youth-storms-avimukteshwaranand-camp-i-love-bulldozer-baba-slogans-shankaracharya-response

अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसे युवक, आई लव बुलडोजर बाबा के लगाए नारे..शंकराचार्य बोले - मैं पीछे नहीं हटूंगा

अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में घुसे युवक आई लव बुलडोजर बाबा के लगाए नारेशंकराचार्य बोले - मैं पीछे नहीं हटूंगा

Avimukteshwaranand camp incident: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर के बाहर बीती रात जमकर हंगामा हुआ। भीड़ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के भक्तों के साथ धक्कामुक्की की। आरोप है कि हंगामा कर रहे युवकों ने ‘आई लव बुलडोजर बाबा’ के नारे लगाए। माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कल्पवासी थाने में तहरीर देकर अपनी जान, शिविर और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा बताया। घटना को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने मेला प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा।

शिविर पर हमला

तहरीर के मुताबिक, शिविर के बाहर शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच कुछ असामाजिक तत्व पहुंचे जो हाथों में लाठी-डंडे और भगवा झंडा लिए हुए थे। कुछ युवकों ने जबरन शिविर में घुसने की कोशिश की। आरोप है कि युवक असलहों से लैस थे, उनकी मंशा ठीक नहीं थी, उन्हें खतरा है।  [caption id="attachment_130274" align="alignnone" width="615"]शिविर में घुसने की कोशिश शिविर में घुसने की कोशिश[/caption]

शिष्यों से धक्का-मुक्की 

इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों से धक्का-मुक्की भी हुई। 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। हमला करने वाले संगठन का प्रमुख सचिन सिंह नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। इसके बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों ने शिविर को चारों तरफ से ढंक दिया, और अंदर जाने के रास्ते ब्लॉक कर दिए।

Avimukteshwaranand camp incident: ‘मैं पीछे नहीं हटूंगा’

शिविर में युवकों के हंगामे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा- हमारे ऊपर हमला इसलिए किया गया, क्योंकि हम गो-रक्षा की बात कर रहे हैं। हम इनकी (BJP) आंख की किरकिरी बन गए हैं, वे कितना भी परेशान करें, मैं पीछे नहीं हटूंगा। जितना हमारे ऊपर जुल्म होगा, उतनी ही मैं मजबूती से कदम उठाऊंगा।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।