सीधी में बंद घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले,CM डॉ यादव ने जताया दुख

बच्चों की मौत का दर्दनाक हादसा

सीधी में बंद घर में लगी भीषण आग, तीन मासूम जिंदा जले,CM डॉ यादव ने जताया दुख

सीधी जिले के ग्राम काशीहवा में आग लगने की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई। आग बिजली के तार की वजह से लगी। ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास किया।

सीधी में बंद घर में लगी भीषण आग तीन मासूम जिंदा जलेcm डॉ यादव ने जताया दुख

सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घर में अचानक लगी भीषण आग की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार दोपहर करीब एक बजे बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में पहले स्पार्किंग हुई, जिससे पास रखे बांस में आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर बाहर से बंद था और अंदर तीन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो बाहर नहीं निकल सके।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

घटना की सूचना मिलते ही जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस सहित प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आग लगने की सूचना दी

इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और 3 वर्षीय एक अन्य मासूम की मौत हो गई। तीनों बच्चों के पिता रामरतन साकेत ने बताया कि वह मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि बच्चों की मां राशन लेने दुकान गई थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर घर में आग लगने की सूचना दी। जब तक वह पहुंचे, तब तक पूरा घर जल चुका था।

थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट से आग लगने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है। गांव में इस हादसे के बाद शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

इसको लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने दुख जताया। और पोस्ट कर लिखा कि "आज सीधी जिले के ग्राम कसिहवा में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगतों को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता हेतु राज्य शासन की ओर से ₹6-6 लाख और जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से ₹20-20 हजार की राशि दी जा रही है।"

संबंधित सामग्री

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

राज्य

पंजाब चुनाव 2027: अबोहर रैली में हरियाणा CM सैनी का बड़ा दावा, बोले- “राज्य में बनेगी भाजपा सरकार”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की आलोचना की और 2027 में भाजपा की सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की।

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

राज्य

डिंपल यादव ने CM धामी को लिखा पत्र, अंकिता भंडारी हत्याकांड में त्वरित न्याय की मांग

सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने की मांग की।

IND Vs AFG 1st ODI:  पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

खेल

IND Vs AFG 1st ODI: पहले वनडे में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से मैच में हुई देरी

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच धर्मशाला में बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या चोटिल होने की वजह से खेल से बाहर।

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

राज्य

बलिया में नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म

बलिया में 5 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।