नक्सलवाद पर कसा शिकंजा, विकास की नई राह पर बस्तर: मुख्यमंत्री साय ने शाह को सौंपी रिपोर्ट

bastar-development-anti-naxal-report-vishnudev-sai

नक्सलवाद पर कसा शिकंजा, विकास की नई राह पर बस्तर: मुख्यमंत्री साय ने शाह को सौंपी रिपोर्ट

नक्सलवाद पर कसा शिकंजा विकास की नई राह पर बस्तर मुख्यमंत्री साय ने शाह को सौंपी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री साय की शाह से मुलाकात

Bastar development and anti-Naxal operations: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों और बस्तर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई रणनीति और केंद्र सरकार के सहयोग से माओवादी उन्मूलन अभियान निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

 नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि विगत डेढ़ वर्ष में सघन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस अवधि में 1,428 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जो पिछले पांच वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। इसके अलावा 205 मुठभेड़ों में 427 माओवादी मारे गए, जिनमें शीर्ष माओवादी नेता महासचिव बसवा राजू और सेंट्रल कमेटी सदस्य सुधाकर जैसे नाम शामिल हैं।

सुरक्षा ढांचे को किया मजबूत

प्रदेश में 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे जमीनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुरक्षा कैंपों के आसपास बसे गांवों तक अब बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं तेज़ी से पहुंच रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विश्वास बढ़ा है।

read more: दियोदर व्यापार संघ ने अग्निशामक व्यवस्था की मांग को लेकर प्रशासन को सौंपा आवेदन

 नियद नेल्लानार योजना’ बनी बदलाव की आधारशिला

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत चिन्हित 146 गांवों में 18 प्रकार की सामुदायिक सेवाएं और 25 प्रकार की शासकीय योजनाएं एकीकृत रूप से संचालित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों को शासन से जोड़ना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है।

 केंद्र से मिला भरोसा और समर्थन

Bastar development and anti-Naxal operations: गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से माओवादी गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहायता देती रहेगी ताकि शांति और विकास की प्रक्रिया को और गति मिल सके।

read more: लूट की वारदातों में शामिल 7 शातिर आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनते थे

 

संबंधित सामग्री

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

देश-विदेश

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऐलान किया है कि अगले साल से NEET परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिससे पेपर लीक जैसी समस्याओं से निपटा जा सके।

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

देश-विदेश

NEET-UG: सीबीआई ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी को किया गिरफ्तार, परीक्षा प्रक्रिया में शामिल था पूर्व शिक्षक

सीबीआई ने नीट यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक सात गिरफ्तारियां हुई हैं।

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

राज्य

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है। हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिला, मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक स्थल का विकल्प दिया गया।

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

देश-विदेश

दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए 2 दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश

दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की अपील पर सरकारी और निजी क्षेत्र में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था की घोषणा की है।

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राज्य

VIP काफिले से दूरी, EV कार से निकले राजस्थान CM भजनलाल शर्मा; सादगी और बचत का दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत दिया।