प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने VIDEO बनाकर किया सुसाइड

bhopal-suiside-news-police

प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने VIDEO बनाकर किया सुसाइड

प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने video बनाकर किया सुसाइड

Bhopal suiside news: भोपाल के निशातपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है।बता दें की घटना बुधवार रात 10 बजे की है, जबकि पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार दोपहर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

[caption id="attachment_135119" align="alignnone" width="1179"]सुसाइड के पहले का वीडियो सुसाइड के पहले का वीडियो[/caption]

पुलिस के अनुसार 30 साल के पंकज अहिरवार पिता कुंजीलाल अहिरवार रतन कॉलोनी में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में गैस सिलेंडर डिलेवरी का काम करता था।बुधवार रात पंकज ने घर में फांसी लगा ली। जहा सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप अपनी पत्नी संध्या और उसके प्रेमी विकास पालकर पर लगाए हैं।

Bhopal suiside news: पत्नी ने की थी पुलिस से शिकायत

युवक ने सुसाइड वीडियो भी बनाया.. जिसमें इस बात का भी जिक्र किया कि पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी,जिससे लंबे समय तक वह परेशान रहा, उसे कई बार थाने में रखा गया। इन तमाम चीजों से परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है।

पंकज ने आखिरी वीडियो में बताया कि पत्नी को उसका प्रेमी विकास अपने साथ खुरई ले गया है। कई बार बुलाने पर भी पत्नी लौटने को तैयार नहीं है। उलटा उस पर अनर्गल आरोप लगाकर जेल में बंद करने की धमकी देती है।

Bhopal suiside news: भाई बोला- विकास से घंटों बात करती थीं भाभी

मृतक के छोटे भाई गगन ने बताया कि भाभी संध्या विकास से फोन पर घंटे तक बातें करती थीं। इस बात से नाराज होकर भैया उनको फटकार लगाते थे। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद होते थे।

पिछले दिनों भाभी, भैया को छोड़कर विकास के साथ रहने चली गईं। इससे डिप्रेशन में आकर भैया ने सुसाइड कर लिया। इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी आखिरी वीडियो में भी किया है। तमाम सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।