बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

chhattisgarh-crime-news-5-held-for-transporting-sagwan-wood-teaks-illegally

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार ढाई लाख का माल बरामद

Chhattisgarh crime news: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 5 लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी नवापारा (जेवरा) जंगल से सागौन के ईमारती पेड़ों की अवैध कटाई कर पिकअप वाहन से परिवहन कर रहे थे, जिनको रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपियों के कब्ज़े से लगभग ढाई लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई है.

[caption id="attachment_137738" align="alignnone" width="1008"]Chhattisgarh crime news Chhattisgarh crime news[/caption]

16 सागौन के लट्ठे, पिकअप वाहन किये जब्त

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि वन परिक्षेत्र बिलासपुर के नवापारा परिसर में पदस्थ वनरक्षक को सुबह करीब 3:30 बजे सीपत पुलिस से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में सागौन वृक्ष काटकर पिकअप में लोड कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई और नवापारा बेरियर के पास घेराबंदी की.

कुछ ही देर में जंगल की ओर से आती एक पिकअप वाहन (सीजी 11 एबी 0612) को टीम द्वारा रोका गया. वाहन में पुरानी तिरपाल ढकी हुई थी. टीम के तिरपाल हटाते ही 16 नग सागौन के ईमारती लट्ठे बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है. पिकअप वाहन में चालक सहित कुल पांच व्यक्ति सवार थे.

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा जुर्म

जब पुलिस की टीम ने आरोपियों से लकड़ी के दस्तावेज़ मांगे, तो वह कोई कागजात न दिखा सके. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नवापारा जंगल से सागौन की कटाई कर जांजगीर-चांपा जिले की ओर ले जाने की बात स्वीकार की. कबूलनामे के बाद टीम ने 16 सागौन लट्ठों के अलावा डीजल आरा मशीन,ब्लेड और पिकअप वाहन जब्त किये. जब्त संपत्ति की कीमत ढाई लाख रुपये के आस-पास है.

आरोपियों को गिरफ़्तार कर अदालत में किया पेश

आरोपियों की पहचान रामचंद कुर्रे (41),संतोष कुमार (50),जय सिंह ओगरे (62),लिल्लू राम पटेल (56) और रघुवीर सिंह मरावी (40) के रूप में की गयी है, जो जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न गांवों के निवासी हैं. इनके विरुद्ध वन अधिनियम व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, और न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।