सपा गाजी मेले का समर्थन करती है..CM योगी बोले - विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी

cm-yogi-slams-sp-ghazi-mela-opposition-foolishness

सपा गाजी मेले का समर्थन करती है..CM योगी बोले - विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी

सपा गाजी मेले का समर्थन करती हैcm योगी बोले - विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी

CM Yogi Vidhansabha: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधान परिषद् में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्ष का आचरण बेहद अपमानजनक रहा। महिला शक्ति का अपमान किया गया। विपक्ष से किसी भी तरह की उम्मीद करना बेवकूफी है।

CM योगी बोले - विपक्ष से उम्मीद रखना बेवकूफी

सपा-कांग्रेस पर भड़के CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम्  के सम्मान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। CM ने कहा- वंदे मातरम् का 150वां साल चल रहा। मैं पूछता हूं, सपा-कांग्रेस पार्टी आखिर इसका विरोध क्यों कर रहे है? इस देश में रहोगे और राष्ट्रीय गीत पर खड़े नहीं होगे? उन्होंने कहा कि सपा के लोग हमेशा गाजी मेले का समर्थन करते हैं। ये गाजी भारत की परंपरा को रौंदने के लिए आया था।

‘हमारी नियत और नीति साफ’

CM योगी ने कहा- पहले की सरकारों ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गई थी। लेकिन, आज डबल इंजन सरकार की नीति, साफ नियति, सुशासन के प्रति हम लोग यूपी को देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा बनाने में कामयाब हुए। CM योगी ने कहा कि जब सपा विकास की बात करती है, तो हमें हंसी आती है। इन्हें 4 बार मौका मिला, लेकिन किसी योजना को लेकर आगे नहीं बढ़ पाए। असल में इनका विकास का मॉडल दंगाइयों को पालने का था। 

CM Yogi Vidhansabha: 3 उदाहरण

इसके लिए 3 उदाहरण बहुत हैं।

  1. JPNIC की DPR 200 करोड़ की बनी। 800 करोड़ खर्च हुए, फिर भी अधूरा है।
  2. गोमती रिवर फ्रंट- कुल 300 करोड़ रुपए की परियोजना, 1400 करोड़ खर्च हो गए फिर भी अधूरा।
  3. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का टेंडर रिलीज हुआ, लेकिन जमीन नहीं ली गई। 

‘विधानसभा में सपा विहीन बनना’ 

आखिर में CM योगी ने कहा- सपा को कांग्रेस से सबक सीखना चाहिए। विधान परिषद तो कांग्रेस विहीन हो ही चुकी है। अगर विधानसभा में सपा विहीन बनना है, तो ऐसा ही व्यवहार करते रहिए। UP की नई पहचान को संकट में मत डालिए। एक जिम्मेदार विपक्ष का आचरण करेंगे तो जनता भी आपको सम्मान देगी।

संबंधित सामग्री

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में बाउंसर की सिर कुचलकर कर दी हत्या!

In Bilaspur, Chhattisgarh, a bar bouncer was murdered brutally by a man suspecting an affair between his wife and the bouncer.

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

राज्य

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश के अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी थ्रेसर मशीन पाने के लिए दो वर्षों तक प्रशासन और उच्च न्यायालय के चक्कर लगाए।

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

राज्य

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं पर किया हमला, घटना का वीडियो वायरल

केदारनाथ में पुलिस ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। वीडियो में हमला करते हुए पुलिस कर्मियों को देखा गया। संबंधित पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटाया गया।

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

राज्य

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर में बरगद का पौधा लगाकर राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।