देहरादून में पुलिस का डर दिखाकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून होटल के बाहर ठगी

देहरादून में पुलिस का डर दिखाकर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून रोड स्थित होटल के बाहर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने लाखों रुपये की ठगी की। पीड़ित ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

देहरादून में पुलिस का डर दिखाकर लाखों की ठगी आरोपी गिरफ्तार

देहरादून होटल के बाहर ठगी |

देहरादून रोड स्थित एक होटल के बाहर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा पुलिस कार्रवाई और गंभीर धाराओं का डर दिखाकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीडित के आरोप

गंगानगर निवासी अतुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई 2026 की सुबह उनका और उनके परिचित दिनेश कोठारी तथा अन्य लोगों का देहरादून रोड स्थित होटल होली विवाशा के बाहर झगड़ा हो गया था। इस मामले को लेकर उन्होंने थाना ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र भी दिया था। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह काफी डरे और परेशान थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार अनुज गोयल अपने साथ चार-पांच युवकों को लेकर उनके घर पहुंचे। 

‘पुलिस में सेटिंग’

तहरीर में शंभु चौहान, आदित्य लोढ़ी, अंशुल भारती सहित 2 अन्य युवकों के नाम का भी उल्लेख किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने उन्हें डराया कि उनके खिलाफ धारा 307 और लूट जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हो जाएंगे और उनकी “पुलिस में सेटिंग” है। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा कि यदि मामला शांत कराना है और गंभीर धाराएं हटवानी हैं तो 20 से 25 लाख रुपये खर्च करने होंगे, क्योंकि यह रकम पुलिस और बड़े अधिकारियों तक पहुंचानी पड़ेगी। तहरीर में कहा गया है कि डर के माहौल में उन्होंने आरोपियों की बात मान ली और 2 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए।

23 लाख रुपये की मांग

अतुल गुप्ता ने आरोप लगाया कि बाद में परिचित लोगों से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि पुलिस के नाम पर इस प्रकार पैसे नहीं लिए जाते। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके परिवार को जेल भेजने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर लगातार 23 लाख रुपये और मांगने शुरू कर दिए।

आरोपी गिरफ्तार

तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2 लाख रुपये उन्होंने अपनी पत्नी दया गुप्ता के सामने दिए थे, जिसमें 500-500 रुपये की 4 गड्डियां शामिल थीं। पीड़ित ने कहा कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं कि यदि बाकी रकम नहीं दी गई तो पूरे परिवार को गिरफ्तार करा दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा ठगे गए दो लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की ओर आज सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर शाम सभी को अरेस्ट कर लिया पूछताछ जारी है.

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री


विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए पलों को याद करते हुए कहा -'वहां मुझे असली दोस्ती का मतलब समझ आया'

मनोरंजन

विक्रम भट्ट ने जेल में बिताए पलों को याद करते हुए कहा -'वहां मुझे असली दोस्ती का मतलब समझ आया'

Filmmaker Vikram Bhatt, in a recent interview, shared his challenging experience during a 70-day incarceration in Udaipur jail on fraud charges.

भोपाल में नवजात का शव मिलने से सनसनी, अस्पताल के पीछे नाले में मिला मृत शिशु

राज्य

भोपाल में नवजात का शव मिलने से सनसनी, अस्पताल के पीछे नाले में मिला मृत शिशु

भोपाल के कोलार इलाके में नाले से नवजात शिशु का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

राज्य

माल रोड पर शराब के नशे में हुड़दंग, अर्धनग्न युवक ने किया हंगामा

पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में कुछ युवकों ने उत्पात मचाया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और पुलिस गश्ती पर सवाल उठे हैं।

चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने UP से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

राज्य

चंद्रनाथ की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट, CBI ने UP से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल में CM के PA की हत्या के सिलसिले में CBI ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हत्या की साजिश की जानकारी जुटाई जा रही है।

 4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

जुर्म गाथा

4 नाबालिग लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाकर किया अपहरण, मौलवी गिरफ्तार!

In Motihari, Bihar, a maulvi was arrested for attempting to sell four minor girls after trapping them in a 'love trap.' All minors were safely recovered.