दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क, 200 लोग रडार पर, मस्जि...

faridabad-nuh-terror-network-delhi-blast-200-suspects-checking

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क, 200 लोग रडार पर, मस्जिदों, गेस्ट हाउसों में चेकिंग

दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क 200 लोग रडार पर मस्जिदों गेस्ट हाउसों में चेकिंग

Faridabad Nuh terror network: दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद हरियाणा के फरीदाबाद और नूंह जिलों में सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), स्थानीय क्राइम ब्रांच और अन्य केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं। जांच के दौरान मस्जिदों, किराए पर रहने वालों के कमरों, खाद एवं बीज की दुकानों, कार विक्रेताओं, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं की व्यापक जांच की जा रही है। एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी नेटवर्क की कई परतें अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

200 लोग रडार पर

जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद के धौज गांव स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों पर विशेष नजर रखी है। यूनिवर्सिटी के डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन से संपर्क में आए करीब 200 लोग अब रडार पर हैं। माना जा रहा है कि ये लोग किसी न किसी रूप में नेटवर्क के संपर्क में रहे हैं या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं। टीम इन सभी की कॉल डिटेल, बैंक लेनदेन, सोशल मीडिया गतिविधि और व्यक्तिगत संपर्कों की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यूनिवर्सिटी के माध्यम से कोई संगठित मॉड्यूल सक्रिय था, जिसके जरिए फंडिंग या लॉजिस्टिक सपोर्ट मिलता था। [caption id="attachment_117354" align="alignnone" width="535"]फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क फरीदाबाद–नूंह में आतंकी नेटवर्क[/caption]

नूंह से दो लोग हिरासत में

छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने नूंह की हयात कॉलोनी से दो और लोगों—रिजवान और शोएब—को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पर आतंकी गतिविधियों में फंडिंग करने का आरोप है। शोएब पहले अल-फलाह यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करता था। रिजवान के भी कई संदिग्ध लोगों से संपर्क मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि नूंह के दो स्थानीय नेताओं के नाम भी जांच में उभर रहे हैं। हालांकि अब तक किसी नेता को औपचारिक रूप से आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन एजेंसियां उनके संबंधों और लेनदेन की गहराई से जांच कर रही हैं। [caption id="attachment_117355" align="alignnone" width="607"]कार डीलर की जांच कार डीलर की जांच[/caption]

Faridabad Nuh terror network: नौगाम में छापेमारी

इसी बीच, CIK अनंतनाग की एक टीम ने नौगाम ब्लास्ट से जुड़े मामले में डॉ. खालिद अजीज टाक के मलकनाग स्थित घर पर देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को एक महिला डॉक्टर मिली, जिनका नाम प्रियंका शर्मा है। प्रियंका मूल रूप से रोहतक (हरियाणा) की रहने वाली हैं और 2023 से अनंतनाग में किराए पर रह रही थीं। प्रियंका MBBS पास हैं और इस समय जीएमसी अनंतनाग में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं। टीम को शक है कि वह संदिग्ध लोगों से संपर्क में थीं या अनजाने में किसी लॉजिस्टिक सपोर्ट का हिस्सा बन गई हों। सूत्र बताते हैं कि प्रियंका की मां हरियाणा पुलिस में कार्यरत हो सकती हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोहतक CID टीम जब प्रियंका के घर पहुंची, तो वहां ताला लगा मिला। [caption id="attachment_117356" align="alignnone" width="656"]डॉ. उमर की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आवाजाही डॉ. उमर की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आवाजाही[/caption]

फरीदाबाद में 2000 से ज्यादा होटल

दिल्ली बम ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल हुआ था, वह फरीदाबाद के एक वाहन डीलर से खरीदी गई थी। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने शहर के लगभग 100 कार डीलरों का रिकार्ड खंगाला है। इसके अलावा फरीदाबाद पुलिस ने करीब 2000 होटल, गेस्ट हाउस, PG और धर्मशालाओं की जांच की है। जांच टीमों ने इन सभी प्रतिष्ठानों को आदेश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड—खासकर पिछले 8–10 दिन के—सही तरीके से अपडेट करें और किराएदारों या यात्रियों की पहचान की पूरी जानकारी रखें। Read More: देश छोड़ने की तैयारी में थी लेडी आतंकी शाहीन, दिल्ली ब्लास्ट से 7 दिन पहले कराई पासपोर्ट वेरिफिकेशन

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में अब कड़ी निगरानी

Faridabad Nuh terror network: दिल्ली की घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश से पहले जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। विश्वविद्यालय से जुड़े कई लोगों की बीते दो दिन की मूवमेंट को लेकर भी एजेंसियां जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस दौरान कौन-कौन बाहरी व्यक्तियों से मिला और क्या किसी संदिग्ध स्थान पर गया।

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।