Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!

hathras-yamuna-expressway-accident-news

Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!

hathras yamuna expressway accident बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर 6 लोगों की मौत

Hathras Yamuna Expressway Accident: यूपी के हथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 3 मार्च की सुबह डबल डेकर बस ने ईको वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में 6 की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी लोग होली मनाने के लिए घर जा रहे थे।

बता दें कि, मृतकों में 3 लोग राजस्थान के धौलपुर के निवासी है, तो 3 आगरा के रहने वाले हैं।

कैसे हुआ हादसा?

वैन दिल्ली से धौलपुर की ओर जा रही थी, तभी दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही बस पीछे से आई और वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी की वैन करीब 10 फीट तक दूर जा गिरी। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगा सकते है। टक्कर कितनी भयंकर थी। वैन में उपस्थित 6 लोगों की मौत हो गई औऱ 7 घायल हो गए।

   

जबकि बस में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पुलिस मामले की कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल खंदौली के CHC भेजा गया, जहां से 3 को आगरा रेफर कर दिया। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुआ। वैन में 13 लोग थे सवार वैन में 13 लोग सवार थे, सभी होली के त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। तड़के 4.15 बजे तेज रफ्तार बस ने वैन को ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर वैन को पीछे से टक्कर मार दी। [caption id="attachment_138472" align="alignnone" width="1150"] मृतक[/caption]

मृतको की गई पहचान

मृतकों की पहचान विजय (27) पुत्र सुखराम बघेल, पत्नी पिंकी (26) निवासी सुडरई थाना शमशाबाद (आगरा) और नाथू देवी (35) पत्नी अमर सिंह निवासी रोई खास थाना शमशाबाद (आगरा) के रूप में की गई। हादसे में दिनेश (55) पुत्र हुकम सिंह, पत्नी सुनीता (51) निवासी गंगोलियापुर थाना राजाखेड़ा, धौलपुर (राजस्थान) और लोकेश (35) पुत्र भूरी सिंह निवासी चमोली घर थाना राजाखेड़ा धौलपुर (राजस्थान) की मौत हो गई।

 चार बच्चे भी घायल

हादसे में इको चालक वीरेंद्र पुत्र रामप्रकाश घायल, जिसमें आर्यन (8)-अंशु (6) पुत्र अजय, मृतक विजय का बेटा लक्ष्य (1), बेटी प्राची (3) और उनकी साली पूनम बघेल (15) शामिल हैं।

पुलिस कर रही जांच

घायलों को हॉस्पिटल भेजा वहीं पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस ने बताया वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते मौत हो गई। [caption id="attachment_138476" align="alignnone" width="1625"] मृतक पति - पत्नी, बच्चों का इलाज जारी[/caption] पुलिस अधीक्षक ने बताया- 'बस का चालक इको गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, तभी यह घटना हुई। बस के चालक, कंडक्टर सहित तीन लोगों को पकड़ा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। घायलों को उपचार के लिए SN मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया है।' ASP रामानंद कुशवाहा ने कहा- 'सुबह 4:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास एक सड़क दुर्घटना की कॉल आई थी। पता चला कि एक ईको वैन, जो दिल्ली से धौलपुर जा रही थी, उसे नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी।ईको में कुल 13 लोग सवार थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। ईको का ड्राइवर सुरक्षित है।'

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।