MP में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में गर्मी अपने पीक पर पहुंच गई है। अब हालात ऐसे हैं कि कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया है, जबकि खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में ये पारा और भी बढ़ सकता है। क्योकि लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई तरिके की बिमारी भी छोटे बच्चों में देखने को मिल रही है।
16 जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के करीब 16 जिलों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि सुबह से ही गर्मी का असर दिखाई देने लगा और दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान नजर आईं।
वहीं मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में लू का असर बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है।
तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती
मौसम को देखते हुए डॉक्टरों और प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम हैं और नौतपा के दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।