Meerut Retired Daroga Suicide: रिटायर्ड दरोगा और पत्नी का एक ही पंखे पर लटका मिला शव!

meerut-retired-daroga-suicide-with-wife-news

Meerut Retired Daroga Suicide: रिटायर्ड दरोगा और पत्नी का एक ही पंखे पर लटका मिला शव!

meerut retired daroga suicide रिटायर्ड दरोगा और पत्नी का एक ही पंखे पर लटका मिला शव

Meerut Retired Daroga Suicide:  मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां एक रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव घर के अंदर एक ही पंखे पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले। 11 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे जब मेड उनके घर काम करने पहुंची तो उसने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी।

मौके पर पुलिस पहुंची

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी घर पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाएं, वहां अंदर टेबल पर खुला हुआ अखबार रखा हुआ था, जो मन में कई सवाल पैदा करता है।

[caption id="attachment_133871" align="alignnone" width="1557"]Meerut Retired Daroga Suicide 1  [/caption]

रिटायर्ड दरोगा के बेटे

पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के बेटे से पूछताछ की तो कहा गया अकेलापन की वजह से दोनों ने सुसाइड किया है। यह मामला गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके का है।

बता दें कि, बेटा संदीप एयरपोर्ट से रिटायर है।वर्तमान में वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है और वो अपने परिवार के साथ गंगा धाम कॉलोनी में रहता है।

मृतक के भांजे का बयान

भांजे सत्येंद्र चौधरी ने बताया- 'वह लंबे समय तक यहां रहे हैं। उनके मौसी और मौसा बहुत खुशमिजाज थे। एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते थे। जिस तरह का उनका व्यवहार था, वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकते।' रिश्तेदारों को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा की। वो दोनों ऐसा कदम उठा सकते हैं।

दरोगा की पोस्ट से 2020 में हुए थे रिटायर

गंगानगर से सटे रक्षापुरम के सेक्टर-4 में 68 वर्षीय लल्लू सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी आखिरी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर थी। साल 2020 में मुजफ्फरनगर में दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह रक्षापुरम सेक्टर-4 में पत्नी संतोष के साथ रहने लगे थे।

[caption id="attachment_133873" align="alignnone" width="1606"]मृतक मृतक[/caption]
एसपी देहात भी पहुंचे मौके पर

डबल सुसाइड की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात अभिजीत कुमार भी रक्षापुरम पहुंचे और उनके परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने घर में अच्छे से जांच पड़ताल की। वह उस जगह पहुंचे, जहां दोनों शव एक साथ पंखे से लटके मिले थे। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

आईपीएस (अंडर ट्रेनी) बजरंग प्रसाद ने कहा- 'दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। '

   

संबंधित सामग्री

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

सनातन

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

Discover what the stars hold for you on 18 May 2026 in terms of career, love life, education, and overall well-being across all zodiac signs.

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।