मुरैना में खेल-खेल में चली बंदूक, गोली से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

morena-rifle-accident-child-killed-in-play-time-firing

मुरैना में खेल-खेल में चली बंदूक, गोली से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

मुरैना में खेल-खेल में चली बंदूक गोली से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Morena Rifle Accident Child Killed in Play: रात के सन्नाटे में पोरसा के एक घर से निकली आवाज़ ने पूरे मोहल्ले को झकझोर दिया। खेलते बच्चों की हंसी अचानक चीखों में बदल गई और खुशी का पल गम में तब्दील हो गया।घटना मुरैना के संजय नगर के एक किराए के मकान में हुई. जहां खेल-खेल में तीन बच्चों के बीच गोली चल गई और एक बच्चे  की गोली लगने से मौत हो गई.

Morena Rifle Accident Child Killed in Play: खेल में खिलोना बनी पिता की बंदूक

दरअसल बच्चे घर के  कमरे के एक कोने में पिता की लाइसेंसी 315 बोर राइफल दीवार पर लटकी थी. मकान मालिक का 14 वर्षीय बेटा जैसे-जैसे खेल रहा था, राइफल उसके हाथ में आ गई। उसे देख शायद वह इसे खिलौने की तरह पकड़ बैठा  और उसी क्षण अनजाने में ट्रिगर दब गया.गोली ने सीधे ऋषभ के सिर को चीरते बाहर निकल गई. और उसकी मौके पर ही मौत हो गई

गोली की आवाज सुनते ही बदल गया माहौल

गोली की आवाज़ सुनकर नीचे घर में सारा माहौल बदल गया। लोग ऊपर भागे तो सामने एक खौफनाक मंजर था. ऋषभ जमीन पर पड़ा, सिर से खून बह रहा था, बाकी दो बच्चे स्तब्ध हो गए थे.हंसी छोड़ कर रोने और चीखने की आवाज़ ने शांत रात को पूरी तरह तोड़ दिया.

गार्ड पिता की  लाइसेंसी राइफल से  हादसा

घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि नाबालिग का पिता प्राइवेट गार्ड हैं और उनके पास लाइसेंसी राइफल है। उन्होंने सुबह राइफल घर पर ही रखी थी और गांव चले गए थे। रात में इसी दौरान हादसा हुआ।पुलिस ने राइफल बरामद कर ली है और नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

परिजनों का आरोप

ऋषभ के घर वाले अभी भी सदमे में हैं। उनका कहना है कि यह कोई भूल-चूक नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया अपराध है और वे इसे स्वीकार नहीं कर रहे।उनकी शिकायत में दावा है कि गोली किसी दूसरी राइफल से मारी गई और आरोपी भाग गया।पुलिस भी इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी

थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने कहा कि शुरुआती जांच यही दिखा रही है कि यह एक हादसा लग रहा है, पर सभी बिंदुओं को देखा जा रहा है। आगे की सच्चाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी।

FAQ नेशन मिरर के  सवाल

  • क्या बच्चों के पास हथियार रखना सुरक्षित है?
  • क्या राइफल का सुरक्षित भंडारण किया गया था?
  • क्या माता-पिता बच्चों को संभावित खतरों के बारे में समझाते हैं?
 

संबंधित सामग्री

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राज्य

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से फल के ठेले जल गए, विधायक आतिफ अकील ने मौके पर पहुंच कर आग बुझवाई।