MP NEWS: बड़वानी में सरदार सरोवर बांध से प्रभावितों का एनवीडीए कार्यालय घेराव

mp-news-7

MP NEWS: बड़वानी में सरदार सरोवर बांध से प्रभावितों का एनवीडीए कार्यालय घेराव

mp news बड़वानी में सरदार सरोवर बांध से प्रभावितों का एनवीडीए कार्यालय घेराव

MP NEWS: बड़वानी में सोमवार को सरदार सरोवर बांध से प्रभावित सैकड़ों लोगों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेतृत्व में एनवीडीए (नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण) कार्यालय का घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक चला, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

[caption id="attachment_85601" align="alignnone" width="300"]MP NEWS MP NEWS[/caption]

MP NEWS: पुनर्वास नीति का सीधा उल्लंघन

प्रदर्शनकारियों ने भू-अर्जन और पुनर्वास अधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि अब तक हजारों प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नहीं हुआ है, जो नर्मदा ट्रिब्यूनल के निर्णय और मध्यप्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति का सीधा उल्लंघन है।

200 से ज्यादा परिवारों को अब तक नहीं मिला

प्रभावित किसानों का कहना है कि उनकी जमीनें बांध के डूब क्षेत्र में आ चुकी हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मिलने वाला 60 लाख रुपए का मुआवजा 200 से ज्यादा परिवारों को अब तक नहीं मिला है।

MP NEWS: गांवों के लोग शामिल हुए

प्रदर्शन में श्यामा बहन, राहुल यादव, कैलाश यादव, गेंदालाल भिलाला, भगवान सेप्टा, कोरजी यादव, हरिओम बाई, धनराज आवास्या और हरेसिंह दरबार सहित नर्मदा घाटी के अनेक गांवों के लोग शामिल हुए।

MP NEWS: भेदभाव और अत्याचार किए जा रहे

प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा न तो किसानों को न्याय मिल रहा है और न ही मजदूरों और मछुआरों को कोई ठोस सहायता दी जा रही है। इसके अलावा, दलित और आदिवासी समुदायों के साथ भी भेदभाव और अत्याचार किए जा रहे हैं।

MP NEWS: प्रदर्शनकारियों ने पुनर्वास और मुआवजे की मांगों को तत्काल पूरा करने की चेतावनी दी है, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

READ MORE: पचमढ़ी में आज सरकार, राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजन

संबंधित सामग्री

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

सिंगरौली को बनायेंगे सबसे विकसित शहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली को प्रदेश का सबसे विकसित शहर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की, नगर गौरव दिवस पर विकास योजनाओं की घोषणा की।

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

राज्य

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने सिंगरौली में त्यागा कारकेड, जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से पहुंचे कार्यक्रम स्थल। लोगों को भा गया अपने मुख्यमंत्री का अंदाज।

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

राज्य

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

सनातन

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

भोपाल में शॉर्ट सर्किट से तीन बच्चों की मौत होगई। मुख्यमंत्री ने घटना पर तत्काल संज्ञान लिया और राहत राशि की घोषणा की।