MP में 56 बाघों की मौत के बाद ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 शुरू, शिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

mp-wild-trap-2-tiger-operation-2026

MP में 56 बाघों की मौत के बाद ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 शुरू, शिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

mp में 56 बाघों की मौत के बाद ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 शुरू शिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Operation Wild Trap-2 MP 2025: मध्य प्रदेश में 2025 में 56 बाघों की मौत के बाद वन विभाग ने ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 शुरू करने का फैसला किया है। यह अभियान 10 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान सभी वन मंडल, टाइगर रिजर्व और वन विकास मंडल में फील्ड अफसरों को सघन गश्त करना अनिवार्य होगा. वन बल प्रमुख वी.एन. अंबाड़े के निर्देशों के अनुसार, हर वन मंडल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा, जो हर सप्ताह वन मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगा।

Operation Wild Trap-2 MP 2025: ऑपरेशन का ये रहेगा तरीका

ऑपरेशन 1 महीने 5 दिन चलेगा। इस दौरान गश्त दिन और रात दोनों समय की जाएगी .सप्ताह में तीन दिन: क्षेत्रीय अधिकारी और अधीनस्थ अधिकारी गश्त करेंगे. दो दिन: वन मंडल अधिकारी और उप वन मंडल अधिकारी गश्त में रहेंगे.एक दिन: क्षेत्र संचालक और मुख्य वन संरक्षक गश्त करेंगे.प्रदेश में वर्तमान में 9 डॉग स्क्वाड, 14 रीजनल रेस्क्यू स्क्वाड और एक राज्य स्तरीय रेस्क्यू स्क्वाड हैं। गश्त में इनका भी उपयोग किया जाएगा. Also Read-In Morena miscreants opened fire on a Dalit family: दलित परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग

Operation Wild Trap-2 MP 2025: टीम करेगी ये काम

संवेदनशील क्षेत्रों, शिकारी और घुमक्कड़ समुदाय के डेरों की सर्चिंग और चेकिंग. फंदों में फंसे वन्य प्राणियों की तुरंत रेस्क्यू और इलाज. विद्युत लाइनों और तारों के आसपास निगरानी.फंदे और विद्युत करंट से शिकार किए जाने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध और दोषियों पर कार्यवाही.गांव और शहर में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी निगरानी पंजी में दर्ज होगी.गश्त की समीक्षा रोजाना वन मंडल अधिकारी करेंगे और साप्ताहिक समीक्षा मुख्य वन संरक्षक, क्षेत्र संचालक और क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक द्वारा होगी।

2025 में बाघों की मौत का मासिक विवरण

जनवरी: 4 (बाघिन 2, बाघ 2) फरवरी: 7 (बाघिन 2, बाघ 3, शिकार 2) मार्च: 2 (बाघ) अप्रैल: 6 (बाघिन 3, बाघ 1, शिकार 2) मई: 6 (बाघिन 2, बाघ 3, शिकार 1) जून: 4 (बाघ 3, शिकार 2) जुलाई: 4 (बाघ 3, शिकार 1) अगस्त: 6 (बाघ 5, बाघिन 1) सितंबर: 1 (बाघ) अक्टूबर: 7 (बाघ 5, शिकार 2) नवंबर: 2 (बाघ 2) दिसंबर: 6 (बाघ 4, शिकार 2)

ऑपरेशन का फायदा

56 बाघों की मौत के बाद यह ऑपरेशन वन विभाग की सख्त कार्रवाई और संरक्षण नीति का प्रतीक है। ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप-2 के दौरान न सिर्फ शिकारियों पर नकेल कसी जाएगी, बल्कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी भी और मजबूत होगी.  

संबंधित सामग्री

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

राज्य

मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की कल से परीक्षा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में मोहन यादव के मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस टेस्ट शुरू, पास-फेल पर मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय।

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

राज्य

मुनस्यारी के पास अनियंत्रित होकर टैक्सी खाई में गिरी, 1 की मौत, 5 घायल!

A serious taxi accident occurred in Munsyari, Pithoragarh district, resulting in one death and five injuries. The taxi lost control and fell into a ravine.

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

राज्य

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमिपूजन हुआ। इसकी लागत 393 करोड़ होगी और दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है।

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राज्य

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज के पास लगी आग, फल के ठेले जले; MLA ने मौजूद रहकर बुझवाई

राजधानी भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज सराए में आग लगने से फल के ठेले जल गए, विधायक आतिफ अकील ने मौके पर पहुंच कर आग बुझवाई।