प्यार की कहानी का खौफनाक अंत, जात-पात ने ली 2 जान

noida-valentines-day-murder-couple-shot-dead-sector-107

प्यार की कहानी का खौफनाक अंत, जात-पात ने ली 2 जान

प्यार की कहानी का खौफनाक अंत जात-पात ने ली 2 जान

Noida Valentine's Day Murder: 14 फरवरी वेलंटाइन डे..पूरी दुनिया जब प्यार का जश्न मना रही थी, तब नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में एक सफेद एल्ट्रोज कार के अंदर खौफनाक सन्नाटा पसरा था। कार के शीशे बंद थे, लेकिन अंदर जो खौफनाक मंजर था उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। कार के अंदर भी खून से लथपथ दो लाशें। 

प्रेम कहानी का अंत 

ये लाशे थी क्रिकेटर सुमित और उसकी गर्लफ्रेंड रेखा की। यह महज सुसाइड नहीं था, बल्कि एक ऐसी प्रेम कहानी का अंत था जिसे ‘जाति’ के अहंकार और ‘समाज’ के डर ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पुलिस की जांच और एक साल पुराने एक ‘माफीनामे’ ने इस पूरी वारदात के पीछे छिपे दर्द और जातिगत नफरत की परतों को खोलकर रख दिया।

[caption id="attachment_134433" align="alignnone" width="1339"]सुमित और उसकी गर्लफ्रेंड रेखा सुमित और उसकी गर्लफ्रेंड रेखा[/caption]

दोस्ती फिर प्यार

इस महोब्बत की कहानी की शुरूआत होती है दिल्ली की त्रिलोकपुरी की एक पब्लिक स्कूल से। सुमित और रेखा ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई एक साथ की। ये दोस्ती को धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, और उन्हें पता भी नहीं चला। दोनों के परिवार पहले ही एक-दूसरे को जानते थे। पढ़ाई के बहाने सुमित का रेखा के घर आना-जाना लगा रहता था। सुमित एक बेहतरीन क्रिकेटर था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज UP-राजस्थान से लेकर गुजरात और मध्य प्रदेश के मैदानों अपनी धाक जमाई थी।

सुमित का करियर खत्म

इस प्रेम कहानी के अंत की शुरूआत 2019 में हुई। नोएडा के सेक्टर-107 में सुमित का एक रोड एक्सीडेंट हुआ। डॉक्टरों ने कह दिया कि वह अब कभी सुमित क्रिकेट नहीं खेल पाएगा। इस हादसे के बाद सुमित करियर और दोनों के सपने चकनाचूर हो गए, लेकिन रेखा की मोहब्बत नहीं डगमगाई। वह अस्पताल से लेकर घर तक सुमित के साथ रहती थी। 7 महीनों की रिकवरी के बाद दोनों परिवारों को उनके रिश्ते की गहराई का अहसास हुआ। 

Noida Valentine's Day Murder: जाति बनी दुशमन

सुमित के परिवार को इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं था, लेकिन रेखा की फैमली इस शादी के सख्त खिलाफ थी। बाधा सिर्फ करियर की नहीं थी, बल्कि ‘बिरादरी’ की थी। सुमित वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखता था और रेखा कायस्थ परिवार से। ऊंची जाति की लड़की पिछड़ी जाति के लड़के से शादी कैसे करती। रेखा के परिवार ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सुमित के भाई सचिन का आरोप है कि रेखा के परिजनों ने सुमित को धमकाया था। उन्हें डर था कि ‘नीची जाति’ के लड़के से शादी करने पर समाज में उनकी प्रतिष्ठा धूल में मिल जाएगी।

सुमित का माफीनामा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत में विवाद इतना बढ़ा कि रेखा के चचेरे भाई ने सुमित को पकड़ लिया और उस पर छेड़खानी का केस दर्ज कराने की धमकी दी। पुलिस की छानबीन में सुमित का एक साल पुराना नोट मिला, जो इस कहानी के दर्द को बयां करता है। 

सुमित ने लिखा था,रेखा से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। अगर मैं उसे किसी भी तरह से परेशान करूं, तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका जिम्मेदार मैं खुद होऊंगा।

[caption id="attachment_134434" align="alignnone" width="1331"]सुमित का माफीनामा सुमित का माफीनामा[/caption]

 ‘प्लीज शिकायत मत करना’

यह नोट उस दबाव का सबूत था जो सुमित पर बनाया गया था। सुमित ने सोशल मीडिया चैट पर भी रेखा की फैमली से माफी मांगी थी, जिसमें वह गिड़गिड़ा रहा था कि प्लीज शिकायत मत करना, मैं अब उससे नहीं मिलूंगा। रेखा ने भी सुमित के फोन उठाने कम कर दिए थे। सुमित ने रेखा के लिए नोएडा में 1 करोड़ का फ्लैट भी खरीदा था, वह उसे खुश रखने के लिए हमेशा महंगे गिफ्ट देता था।

[caption id="attachment_134435" align="alignnone" width="1335"]सुमित की सोशल मीडिया चैट सुमित की सोशल मीडिया चैट[/caption]

Noida Valentine's Day Murder: मौत की कहानी

13 फरवरी 20226 की दोपहर 3 बजे सुमित अपनी कार लेकर निकला। 3:39 पर उसने रेखा को मैसेज किया, कि ‘मैं मरने जा रहा हूं।’ घबराकर रेखा ने उसे कॉल किया और ऑफिस के सुमित को बाहर मिलने बुलाया। वह सुमित को समझाने के लिए आई थी। शाम 6 बजे जब रेखा घर नहीं आई, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। सुमित का फोन भी बंद था, जबकि रेखा का फोन 14 फरवरी की सुबह तक ऑन ही था लेकिन कोई फोन उठा नहीं रहा था।

1 कार 2 लाशें

Noida Valentine's Day Murder: 14 फरवरी को सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद कार सुनसान जगह पर लावारिस खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और जब पुलिस ने शीशा तोड़ा, तो अंदर का मंजर बेहद भयानक था। सुमित के हाथ में पिस्टल थी और दोनों के सिर में गोलियां लगी हुई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्टंस के मुताबिक सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद को खत्म कर लिया। कार के अंदर से 2 खोखे बरामद हुए। चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्टर-107 में जहां कभी सुमित का एक्सीडेंट हुआ था, उसी के पास उनकी लाशें मिलीं।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।