CM Dhami tree plantation campaign: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मां क...

pushkar-singh-dhami-tree-plantation-with-mother

CM Dhami tree plantation campaign: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया पौधारोपण बोले- मां और प्रकृति दोनों की सेवा है हमारा धर्म

cm dhami tree plantation campaign उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ किया पौधारोपण बोले- मां और प्रकृति दोनों की सेवा है हमारा धर्म

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को दी नई ऊर्जा

CM Dhami tree plantation campaign: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी माता श्रीमती बिशना देवी के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पुत्र दिवाकर धामी ने भी पौधा लगाया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाकर इसे एक जन-आंदोलन का रूप देना है।

मां और प्रकृति: दोनों जीवनदायिनी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जैसे मां हमें पहला संस्कार देती हैं, वैसे ही प्रकृति हमें जीवन देती है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में एक पौधा जरूर लगाएं और उसका स्वयं संरक्षण करें। यह कार्य न केवल सम्मान है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की कोशिश

सीएम धामी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस तरह के अभियान न सिर्फ प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाते हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों को प्रेरित करते हैं कि वे हरियाली के लिए व्यक्तिगत योगदान दें।

[caption id="attachment_91354" align="alignnone" width="363"] CM Dhami tree plantation campaign:[/caption]

read more:  राष्ट्रपति के आगमन से पहले तेज हुई तैयारियां,सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण

 परिवार संग पर्यावरण की सेवा का संदेश

मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ पौधारोपण कर यह संदेश भी दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल नीति का विषय नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक दायित्व है। जब अगली पीढ़ी इस सोच के साथ बड़े होगी, तभी सतत विकास का सपना साकार हो सकेगा।

 अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

CM Dhami tree plantation campaign: पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा और अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक पहल बताया।

read more: NH-74 घोटाला: देहरादून और उधमसिंह नगर में ईडी की छापेमारी

संबंधित सामग्री

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

राज्य

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया, जिससे कांग्रेस के साथ मतभेद उभर कर सामने आए हैं।

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

राज्य

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग के बाद शिक्षक खान सर के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना यादव से मिले CM डॉ मोहन यादव, कहा- प्रदेश की बेटियों की प्रेरणा हैं

राज्य

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना यादव से मिले CM डॉ मोहन यादव, कहा- प्रदेश की बेटियों की प्रेरणा हैं

मध्यप्रदेश की अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट विजेता के रूप में प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।