Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

raipur-wife-plots-husband-murder-news

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

raipur husband murder बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या

Raipur Husband Murder: राजधानी रायपुर में 28 फरवरी शनिवार के दिन एक पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। यह हत्या हादसा लगे इसके लिए प्लान बनाया। लेकिन प्लान फेल हो गया और कुछ ही घंटों में सच सामने आ गया। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा का है।

पुलिस को मिली जानकारी

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जांच में पुलिस को मृतक की पत्नी रोशनी पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो रोशनी ने जुर्म कबूल कर लिया और सच्चाई बता दी की उसका करीब एक साल से मोहल्ले के ही एक आदमी जिसका नाम लिलेश उर्फ मुरु से अफेयर था। दोनों साथ रहना चाहते थे। इसलिए पति को रास्ते से हाटाने का प्लान बनाया।

पति -पत्नी में प्रतिदिन होता था विवाद

पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता था। इस वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। पति रोज मार पीट भी करता था। ऐसे में पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया।

कैसे की हत्या?

मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी ने प्रेमी के साथ प्लान बनाया। उसके प्रेमी और उसके दो दोस्त ने किराए से एक गाड़ी ली और बाइक सवार रोशनी के पति किशोर पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोर की मौके पर मौत हो गई।

बताया गया कि, वह रोशनी की बहन को लेने जा रहा था। तभी रास्ते में लिलेश औऱ उसके साथी उसके इंतजार में घात लगाए बैठे थे।

हत्या की आशंका पर हुआ खुलासा

फिर पिरवार वालों ने हत्या की आशंका जताई और जांच की मांग की। जांच में 4 आरोपियों के नाम सामने आया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।