Singarouli coal block forest cutting: कोल ब्लॉक के नाम पर जंगल कटाई!

singarouli-coal-block-controversy-tree-felling-local-protests

Singarouli coal block forest cutting: कोल ब्लॉक के नाम पर जंगल कटाई!

singarouli coal block forest cutting कोल ब्लॉक के नाम पर जंगल कटाई

Singarouli coal block forest cutting: देशभर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जोर पकड़ रहा है, लेकिन सिंगरौली के जंगलों में स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। यहाँ अडानी की कंपनी मेसर्स स्ट्राटाटेक मिनरल प्रा. लि., अहमदाबाद को 1335.35 हेक्टेयर वन भूमि कोल ब्लॉक के लिए आवंटित किया गया है। इस कदम से अनुमान है कि छह लाख से ज्यादा पेड़ काटे जाएंगे, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी और आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।

स्थानीय लोग गुस्से में हैं। करीब दो सौ से अधिक परिवार की आजीविका इस निर्णय से सीधे प्रभावित होगी। कांग्रेस ने इस मामले में 12 सदस्यीय फाइंडिंग कमेटी गठित की और आरोप लगाया कि “मां के नाम पेड़ लगाए जाएंगे और फिर उन्हें कंपनियों से काटा जाएगा।” Read More-विधायक गोलू शुक्ला के निवास पर पहुंचे सीएम,वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Singarouli coal block forest cutting: पहली बार नहीं

सिंगरौली में यह पहला मौका नहीं है जब कोल ब्लॉक के आवंटन को लेकर विवाद हुआ हो। पहले भी यह निर्णय लिया गया था, लेकिन स्थानीय विरोध के बाद ब्लॉक को रद्द कर दिया गया। इस बार कंपनी का काम कड़ी पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा है। एंट्री प्वाइंट पर सख्ती से निगरानी की जा रही है और इलाके में आने-जाने पर कड़ी जांच हो रही है। Read More-bhopal metro launch date: काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेगी भोपाल मेट्रो – जानें पूरी अपडेट

Singarouli coal block forest cutting: कोल ब्लॉक और प्रभावित क्षेत्र

वन भूमि: 1335.35 हेक्टेयर राजस्व भूमि: 62.19 हेक्टेयर कुल भूमि: 1397.54 हेक्टेयर कुल पेड़ काटे जाएंगे: 570,666 पहला चरण: 345 हेक्टेयर अब तक कटे पेड़: 33,000 प्रभावित गांव: बासी, बेरदह, घिरौली, आमडाड़, अमराईखोह

पर्यावरण पर असर

गांव के लोग बताते हैं कि यह सिर्फ पेड़ काटने का मामला नहीं है। “हमारे खेत, पशुपालन और जल स्रोत इस काम से सीधे प्रभावित होंगे,” एक स्थानीय किसान ने कहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बड़ी कटाई से जैव विविधता पर भी गंभीर असर पड़ेगा।  

संबंधित सामग्री

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

राज्य

इस्तीफे के बाद भी नहीं थमे नीरज भारती के तेवर; CM सुक्खू, सरकार पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई पोस्ट साझा किए, जिसमें वित्तीय प्रबंधन और जनहित कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

राज्य

राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, JMM ने दोनों सीटों पर ठोकी दावेदारी

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया, जिससे कांग्रेस के साथ मतभेद उभर कर सामने आए हैं।

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

राज्य

खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, FIR दर्ज, गार्ड बोला - हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुई फायरिंग के बाद शिक्षक खान सर के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना यादव से मिले CM डॉ मोहन यादव, कहा- प्रदेश की बेटियों की प्रेरणा हैं

राज्य

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंजना यादव से मिले CM डॉ मोहन यादव, कहा- प्रदेश की बेटियों की प्रेरणा हैं

मध्यप्रदेश की अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट विजेता के रूप में प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

राज्य

एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी रंगे हाथों पकड़े गए, भोपाल रेलवे कंस्ट्रक्शन ऑफिस में CBI का छापा

भोपाल में Dy CEE बुंदेला को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया; CBI ने कार्यालय में छापेमारी की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।