Yogi Adityanath: सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा,जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

yogi-adityanath-4

Yogi Adityanath: सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा,जनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

yogi adityanath सीएम योगी ने निर्माण कार्यों की समीक्षाजनवरी तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय भारत की वीरता, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल बनेगा। [caption id="attachment_113592" align="alignnone" width="237"]Yogi Adityanath Yogi Adityanath[/caption]

मुख्यमंत्री ने अब तक की प्रगति पर संतोष जताया और शेष कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्ट किया कि भवन निर्माण जनवरी तक हर हाल में पूरा होना चाहिए।

जनवरी तक हर हाल में पूरा होना चाहिए

सीएम ने यह भी कहा कि संग्रहालय केवल स्थिर प्रदर्शन स्थल नहीं होगा, बल्कि आगंतुक इसे जीवंत अनुभव के रूप में महसूस करें। प्रत्येक गैलरी को थीमैटिक और इंटरएक्टिव बनाने के निर्देश दिए गए ताकि लोग दर्शक न रहकर सहभागी बन सकें।

लोग दर्शक न रहकर सहभागी बन सकें

“शिवाजी एवं द ग्रेट एस्केप गैलरी” में आगरा किले से छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक मुक्ति को 7D तकनीक, डिजिटल साउंड, लाइट और विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आगंतुक उस वीरता और रणनीति को सजीव रूप में अनुभव कर सकें।
Yogi Adityanath: सीएम ने ‘अग्रदूतों की गैलरी’ में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर सेनानियों की वस्तुएं, स्मृतियां और दस्तावेज प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब, तात्या टोपे और अन्य वीरों की स्मृतियां आधुनिक तकनीक के साथ दिखाई जाएगी।

इंटरएक्टिव रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने त्योहारों की गैलरी के लिए काशी की महाशिवरात्रि, देव दीपावली, ब्रज का श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और प्रयागराज का महाकुंभ जैसे प्रमुख पर्वों को इंटरएक्टिव रूप में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आगंतुक इन अनुभवों में प्रकाश, ध्वनि, संगीत और रंगों के माध्यम से उत्सव का अनुभव कर सकेंगे। नदियों की गैलरी में गंगा, यमुना, सरयू और घाघरा जैसी नदियों से जुड़ी संस्कृति, आस्था और लोकजीवन का सजीव चित्रण होगा।

लोकजीवन का सजीव चित्रण होगा

सीएम ने संग्रहालय परिसर में सभी कलाकृतियाँ, मूर्तियां और स्थापत्य तत्व उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतिनिधित्व करने चाहिए, साथ ही आगरा गैलरी में शहर की स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता दी जाए।
ओरिएंटेशन गैलरी को संग्रहालय की प्रस्तावना के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे आगंतुक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उस समय के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को समझ सकें।

डिजिटल आर्काइव्स का उपयोग किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि संग्रहालय केवल अतीत का प्रदर्शन नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा केंद्र बने। इसमें इंटरएक्टिव तकनीक, वर्चुअल रियलिटी, साउंड-लाइट शो और डिजिटल आर्काइव्स का उपयोग किया जाएगा।
सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि यह संग्रहालय आगरा की पहचान और उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव का जीवंत प्रतीक बने।

संबंधित सामग्री

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

राज्य

यमुना का होगा पुनर्जीवीकरण, किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर संबंधित राज्यों में बनी सहमति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यमुना नदी पर किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर छह भारतीय राज्यों की सहमति बनी।

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, किसानों और ग्रामीण विकास पर हुई अहम चर्चा

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राज्य

जैसलमेर में गोडावण चूजों का आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से हुआ जन्म!

राजस्थान के जैसलमेर में गोडावण चूजों के जन्म से गोडावण संरक्षण प्रोजेक्ट को बड़ी सफलता मिली है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन से चूजों का जन्म हुआ।

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

राज्य

रेत विवाद में भाजपा नेता और रिश्तेदार की हत्या पर CM साय सख्त, बोले- दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन विवाद के दौरान भाजपा नेता भरत सिंह और वीरू सिंह की मौत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़े उपायों का आश्वासन दिया।

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।