CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन

CM योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन, PM, शाह ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया, जिसमें उन्हें राजनीतिक हस्तियों और जनता से ढेरों बधाइयाँ मिलीं।

cm योगी ने मनाया अपना 54वां जन्मदिन pm शाह ने दी बधाई

योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन |

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज 54वां जन्मदिन है। हिंदुत्व के पुरोधा कहे जाने वाले CM योगी आदित्‍यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजन‍ीतिज्ञ बनकर उभरे। गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्‍मेदारी को निभाते हुए राज्य के विकास में रोड़ा बनने वाले माफिया के मंसूबे को बुलडोजर से ध्‍वस्‍त कर उन्‍होंने विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्‍यूह को तोड़ दिया। 

बधाई देने का सिलसिला

इस खास मौके पर सुबह से ही सियासी गलियारों से लेकर आम जनता तक, CM योगी बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक CM योगी के प्रति लोगों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। 

PM ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CM योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर विशेष रूप से बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सराहा। CM मोदी ने अपने सोशल मीडिया X पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। 

गृह मंत्री ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी CM योगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहा, शाह ने लिखा - "ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।" 

CM योगी का सफर

परिवार को छोड़कर संत बनने, संत से गोरक्षपीठ के उत्‍तराधिकारी और फिर सांसद से दूसरी बार राज्य के सफल मुख्‍यमंत्री बनने के सफल 7 साल बीतने के बाद तक के उनके सियासी सफर के बीच उन्‍होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर के बीच उन्‍हें जेल तक जाना पड़ा, लेकिन वे डरे नहीं। उन्‍होंने हौसला रखा और सामने आने वाली कठिनाइयों को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए।

संबंधित सामग्री

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

राज्य

CM धामी ने भीमताल में किया 13 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की, जिसमें मंदिरों का नवीनीकरण और विकास प्राधिकरण की समस्याओं का समाधान शामिल है।

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

जुर्म गाथा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

सनातन

बदलते बनारस में नया ऑक्सीजन पार्क, स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

उत्तर प्रदेश में एक नया ऑक्सीजन पार्क बनेगा, जिसमें देश का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। यह पार्क अध्यात्म और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

राज्य

भोपाल मेट्रो के अगले चरण पर CM मोहन यादव की नजर, ब्लू लाइन के अंडरग्राउंड रूट की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

तीन नगर पंचायतों में भाजपा की जीत, सीएम विष्णुदेव साय बोले- जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर

राज्य

तीन नगर पंचायतों में भाजपा की जीत, सीएम विष्णुदेव साय बोले- जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर

छत्तीसगढ़ के तीन नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता का आभार व्यक्त किया और विकास के लिए और प्रतिबद्धता जताई।