Youth found Dead Hanging: बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव!

youth-found-dead-hanging-suicide-or-hatya

Youth found Dead Hanging: बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव!

youth found dead hanging बरेली में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Youth found Dead Hanging: बरेली में थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गांव याकूबपुर निवासी संतोष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या कर शव को लटकाने का आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

मृतक के पिता होरी लाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि - 'रात करीब एक बजे नगर पालिका मार्केट में संतोष के ही कुछ दोस्तों और उनके 4-5 साथियों ने संतोष के साथ दुकान के भीतर गाली-गलौज और जमकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।'

रात भर घर नहीं लौटा युवक

परिजनों के मुताबिक, घटना वाली शाम संतोष उन्हीं संदिग्ध आरोपियों के साथ देखा गया था। पिता के टोकने और घर चलने के कहने के बावजूद वह उनके साथ ही रहा और रात भर घर नहीं लौटा।

अगले दिन, 5 मार्च की सुबह लगभग 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव सिजौलिया स्थित एक आम के बाग में संतोष का शव पेड़ के फंदे से लटका हुआ है।

शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

मौके पर पहुंचे परिजनों का दावा है कि, संतोष के शरीर पर चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि, आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। घटना के बाद से ही नामजद आरोपी अपने घरों से फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उताकर पंचनाम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  Also Read - CM योगी ने किया 50 QRT वाहनों का फ्लैग ऑफ, बोले – सुरक्षा से विकास संभव

संबंधित सामग्री

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

देश-विदेश

UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला, ईरान पर शक, LPG लेकर भारत पहुंचा जहाज

UAE के अल धफरा में बराकाह न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला हुआ। बिजली जनरेटर में आग लगी, पर कोई घायल नहीं हुआ। ईरान पर हमले का शक।