Youtuber Kills Father CG: पिता करता था शक, यूट्यूबर बेटी ने गला काटकर कर दी हत्या!

youtuber-daughter-kills-father-cg-news

Youtuber Kills Father CG: पिता करता था शक, यूट्यूबर बेटी ने गला काटकर कर दी हत्या!

youtuber kills father cg पिता करता था शक यूट्यूबर बेटी ने गला काटकर कर दी हत्या

Youtuber Kills Father CG: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक बेटी ने अपने पिता की हसिए से गला काटकर हत्या कर दी है। यह मामला कोरबा जिले के ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती का है।

बताया जा रहा है कि, पिता अपनी यूट्यूबर बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसकी वजह से पूरा परिवार अलग रहने लगा था, लेकिन एक दिन बेटी घर आई। पिता ने बेटी को अपशब्द कहा तो बेटी ने पिता की हत्या कर दी।

जमीन का हिस्सा लेने आई थी गांव

लिममुंडा बस्ती में रहने वाले अशोक कुमार केवट (55) की 3 बेटियां थी, तीनों पिता से अलग रहती थी। पिता आए दिन अपनी पत्नी और बड़ी बेटी के कैरेक्टर पर शक करता था, इस वजह से मृतक की पत्नी और बेटियां उससे अलग रहती थी। लेकिन 9 फरवरी को पत्नी और बेटियां जमीन का हिस्सा मांगने गांव आई थी। तभी देर रात पिता और बेटी की बहस होने लगी पिता ने बेटी को अपशब्द कहे, इससे गुस्साई बेटी ने पिता के गले में हंसिए से वॉर कर दिया और मौके पर ही पिता की मौत हो गई। आरोपी बेटी का नाम गीता केवट है।

आरोपी की छोटी बहन का बयान

आरोपी की छोटी बहन ने बयान में बताया कि- 'पापा अक्सर लड़ाई किया करते थे। घटना वाली रात पैसों को लेकर विवाद हुआ। फिर पापा ने मेरी दीदी को बहुत अपशब्द कह दिया था। हाथापाई के बाद दीदी ने हंसिया से मारा।'

[caption id="attachment_133679" align="alignnone" width="1632"]मृतक मृतक[/caption]

पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी गीता केवट ने खुद बताया कि उसने पिता की हत्या कर दी फिर लड़की चाचा ने अंदर जाकर देखा तो अशोक खून में लथपथ मृत पड़ा मिला। पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी गीता को हिरासत मे ले लिया। आगे की कार्रवाई जारी।

[caption id="attachment_133676" align="alignnone" width="1586"]आरोपी आरोपी[/caption]

पुलिस के मुताबिक, मृतक अशोक केवट आदतन शराबी था। उसकी हरकतों से परेशान होकर ही पत्नी और बच्चे कोरबा में अलग रहते थे। अशोक अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर भी सवाल उठाता था, जिससे वे काफी परेशान थीं। यह भी हत्या का एक संभावित कारण बताया जा रहा है

             

संबंधित सामग्री

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

सनातन

Detailed Horoscope for 18 May 2026: Love, Career, and Education Insights

Discover what the stars hold for you on 18 May 2026 in terms of career, love life, education, and overall well-being across all zodiac signs.

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

जुर्म गाथा

कर्नाटक में ऑनर किलिंग: बेटी की शादी को लेकर घर में था विवाद, पिता ने ही कर दी उसकी हत्या

कर्नाटक के तुमकुरु में एक पिता ने शादी के विवाद पर 17 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस भयावह अपराध का खुलासा हुआ।

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

राज्य

चुनावी माहौल के बीच हिमाचल CM सुक्खू की बड़ी तैयारी, 22 मई को होगी अहम कैबिनेट बैठक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनावों के बीच महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है।

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

राज्य

इंदौर के हॉस्टल में छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अर्धनग्न होकर डांस , की तोड़फोड़

इंदौर के विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में डांस करते हुए संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

राज्य

सोशल मीडिया पर दिखी अनाथ बच्चों की पीड़ा, तो हरकत में आया प्रशासन; झारखण्ड CM सोरेन के निर्देश पर गांव पहुंचे DC

झारखंड के पलामू जिले में अनाथ बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रशासन ने तत्काल पहल की है, जिससे ग्रामीणों में नया विश्वास जागा है।