भारत में यमराज का मंदिर: भारत में इस जगह में है यमराज का मंदिर! जानिए मान्यताएं...

bharat-mein-iss-jagah-mein-hai-yamraj-ka-mandir

भारत में यमराज का मंदिर: भारत में इस जगह में है यमराज का मंदिर! जानिए मान्यताएं...

भारत में यमराज का मंदिर भारत में इस जगह में है यमराज का मंदिर जानिए मान्यताएं

भारत में यमराज का मंदिर : भारत में तो वैसे देवी - देवताओं के हजारों मंदिर है, लेकिन क्या आपने कभी यमराज के मंदिर के बारें सुना हैं, अगर सुना तो आज हम आपको भारत में यमराज के प्रसिद्ध मंदिर के बारें में बताएंगे। जो कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर क्षेत्र में स्थित है। Read More: virat kohli met premanand maharaj: प्रेमानंद महराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट और अनुष्का, वीडियो वायरल… जो अपनी चमत्कारिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में यमराज विराजमान है, यह मंदिर घर की तरह दिखाई देता है। लेकिन इसके अंदर कोई नहीं जाता सभी लोग बाहर से ही प्रणाम करके निकल जाते है।

भारत में यमराज का मंदिर: क्या है मान्यता?

कहा जाता है यह वही जगह है, जहां यमराज सबके कर्मों का लेखा - जोखा करते हैं। मान्यता है कि - मृत्यु के बाद आत्मा को यमदूत इसी स्थान पर लेकर आते है। जहां कर्मों के आधार पर उनकी सजा का निर्णय लिया जाता है।

भारत में यमराज का मंदिर: इस मंदिर में है चित्रगुप्त का कमरा

मंदिर में एक कमरा चित्रगुप्त का है, जिसे चित्रगुप्त का कक्ष कहते है। यहां किसी प्रकार की कोई प्रतिमा नहीं है, फिर भी इसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि, इसी कक्ष में यमदूत आत्मा को यहां लाकर उसके कर्मों की पूरी कहानी सुनाते है। और फिर अच्छे - बुरे कर्मों का लेखा- जोखा करते हैं। Read More-Karila Dham Temple MP: ऐसा मंदिर जहां बिना राम के विराजमान है माता जानकी!

यमराज की अदालत में होता है न्याय

चित्रगुप्त कक्ष के सामने ही एक और कक्ष है, जिसे यमराज की अदालत कहा जाता है। यह अदालत रहस्यमयी तरीके से काम करती है। यहां के जज और वकील दोनों यमराज होते हैं, जो आत्मा के कर्मों के आधार पर तय करते हैं, कि उसे नर्क में स्थान देना है, या स्वर्ग में।

अंदर जाने से क्यों कतराते हैं लोग?

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर के भीतर जाना, अपने जीवन के कर्मों का विशलेषण करवाने जैसा है। इसलिए वे मंदिर के सामने सिर झुकाकर, बाहर से ही श्रद्धा प्रकट करते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं उनके कर्म उन्हें कटघरे में खड़ा न कर दें। मंदिर के प्रति एक रहस्यमयी श्रद्धा और भय का भाव बना हुआ है।

कर्मों के अनुसार आत्मा का मार्ग

स्थानीय निवासी बताते हैं कि, मंदिर के चारों दिशाओं में चार विशेष द्वार हैं – स्वर्ण, रजत (चांदी), ताम्र (तांबा), और लौह (लोहा)। मान्यता है कि- 1. स्वर्ण द्वार से उन्हीं आत्माओं को ले जाया जाता है जिन्होंने पुण्य किए हों 2. लौह द्वार से उन आत्माओं को नर्क भेजा जाता है जिन्होंने पाप किए हों 3. बाकी द्वारों से आत्मा की अन्य योग्यताओं के अनुसार रास्ता तय होता है गरुड़ पुराण में भी इन चार द्वारों का उल्लेख मिलता है, जिससे इसकी धार्मिक मान्यता और मजबूत होती है।
मृत्यु के बाद आत्मा की पहली मंजिल?
लोककथाओं के अनुसार, जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी आत्मा को सीधे धरमराज मंदिर में लाया जाता है, जहां चित्रगुप्त और यमराज के सामने उसका कर्म परीक्षण होता है। यह जगह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि मान्यता के अनुसार आत्मा की पहली न्यायिक मंजिल मानी जाती है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।