चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी: ऐसा मंदिर जहां त्रिशूल चढ़ाने से होती है मनोकामनाएं पूरी!

chauragarh-temple-pachmarhi-mp

चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी: ऐसा मंदिर जहां त्रिशूल चढ़ाने से होती है मनोकामनाएं पूरी!

चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी ऐसा मंदिर जहां त्रिशूल चढ़ाने से होती है मनोकामनाएं पूरी

चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में भोलेनथ का ऐसा मंदिर है, जहां भगवान भोलेनाथ को त्रिशूल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। यह मंदिर 'चौरागढ़ मंदिर' के नाम से प्रसिद्ध है, जो कि पचमढ़ी के सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। बता दें कि, यह मंदिर होशंगाबाद जिले में पचमढ़ी में बरामदा घाटी और अविरल जंगलों के बीच चौरागढ़ के शिखर पर स्थित है। यह मंदिर लगभग 4200 फिट की ऊंचाई पर स्थित है, और यहां से आसपास के जंगलों की घाटियों और सूर्योदय की मनमोहक सुंदरता देखने को मिलती है। इस जगह पर लगभग 1300 सीढ़िया चढ़नी पड़ती हैं।

चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी: त्रिशूल का यहां विशेष महत्व

चौरागढ़ मंदिर में त्रशूल का विशेष महत्व है। यहां लगभग 1000 त्रिशूल है, और ये वहीं त्रिशूल है, जो यहां बरसो से भक्तगण चढ़ाते आ रहे हैं। मान्यता है कि, चोरागढ़ मंदिर में त्रिशूल का बहुत महत्व है। कहते है, यहां त्रिशूल चढ़ाने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। यहां कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। यहां लगभग 1000 से ज्यादा त्रिशूल चढ़ाए जा चुके हैं।

चौरागढ़ मंदिर पचमढ़ी: कैसे शुरु हुई त्रिशूल चढ़ाने की परंपरा

कहते है कि, की चौरागढ़ मंदिर में सालो पहले चौरा नाम के बाबा ने भगवान भोलेनाथ की तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर भगवान भोलनाथ ने चोरा बाबा को दर्शन दिए और फिर इसी स्थान पर अपना त्रिशूल छोड़कर चले गएं। तभी से इस जगह का नाम चौरागढ़ पड़ा और तभी से यहां त्रिशूल चढ़ाने की परंपरा शुरु हुई।

Chauragrah Temple Pachmarhi: मंदिर का इतिहास

कहा जाता है, कि यह वहीं मंदिर है, जहां भगवान शिव छिपने आएं थे, शास्त्रो के अनुसार, भस्मासुर नाम के एक राक्षस ने भगवान भोलेनाथ की तपस्या की। उसकी तपस्या भगवान प्रसन्न हो गए और उसे दर्शन दिया और कहा बताओं क्या वरदान चाहिए तो पहले भस्मासुर ने अमरता का वरदान मांगा। तो भगवान ने वो वरदान नहीं दिया तो उसने कहा ऐसा वरदान दे दीजिए की जिसके सिर में हाथ रख दूं वो भस्म हो जाएं। तब भगवान भोलेनाथ ने तथाअस्तु कह दिया। इसके बाद भस्मासुर ये वरदान को आजमाने के लिए भगवान भोलेनाथा का पीछा करने लगा भगवान भागने लगे और इस पर्वत पर आकर छिप गए। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी का रुप लिया और भस्मासुर को नृत्य करने की चुनौती दी तो भस्मासुर सुंदर कन्या देख मोहित हो गया उनकी बात मान ली और नृत्य के दौरान भगवान विष्णु ने उसका हाथ उसके सिर पर रखवा दिया और वो भस्म हो गया। Also Read-Matangeshwar Mahadev Temple Mp: मणि के ऊपर विराजमान हैं चमत्कारिक शिवलिंग! हर साल बढ़ता है आकार…

Chauragrah Temple Pachmarhi: महाशिवरात्रि में लगता है मेला

चौरागढ़ के इस प्रसिंद्ध मंदिर में शिवरात्रि के समय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। और यहां मेला भी लगता है। दूर - दूर से भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं। यहां उस दिन भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।