Gutkeshwar Mahadev Temple: ऐसा मंदिर जहां प्राकृतिक रुप से नंदी के मुख से होता है शिवलिंग का अभिषेक!

gutkeshwar-mahadev-temple-nandi-abhishek

Gutkeshwar Mahadev Temple: ऐसा मंदिर जहां प्राकृतिक रुप से नंदी के मुख से होता है शिवलिंग का अभिषेक!

gutkeshwar mahadev temple ऐसा मंदिर जहां प्राकृतिक रुप से नंदी के मुख से होता है शिवलिंग का अभिषेक

Gutkeshwar Mahadev Temple: भारत देश में हजारों शिव मंदिर है, सबकी अपनी एक मान्यता है। हर मंदिर के पीछे कोई न कोई इतिहास या कथा है, ऐसे ही मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पास गुरडिया गांव में भगवान भोलेनाथ का ऐसा मंदिर है, जिनके चार द्वार है, और वहां शिवलिंग काफी गहराई में विराजमान हैं। यह मंदिर गुटेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर की अपनी खसियत है, यह धार्मिक आस्था के साथ प्रकृतिक सुंदरता को भी दर्शाता है।

Gutkeshwar Mahadev Temple: शिवलिंग और मंदिर नदी में डूबे

कहते है, यहां12 फीट ऊंचे शिवलिंग विराजमान थे। लेकिन सालो पहले यह मंदिर और शिवलिंग पानी में डूब गया था, जिसके बाद 18वीं शताब्दी में 1784 में देवी अहिल्या बाई ने इस मंदिर का जीर्णोउद्धार करवाया। कहा जाता है वो भगवान भोलेनाथ की अनन्या भक्त थी।

Gutkeshwar Mahadev Temple: इस जगह पर ही गरुड़ देव ने की थी तपस्या

यह वही स्थान है जहां गरुड़ देव ने भगवान भोलेनाथ की तपस्या की थी, उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भागवान भोलेनाथ ने दर्शन दिए और इस स्थान पर शिवलिंग के रुप में यही रह गए। इस मंदिर में गरुण देव की छोटी सी प्रतिमा तापस्या करते विराजमान है। इस वजह से इस मंदिर का नाम गुटकेश्वर महादेव पड़ा यह स्थान गरुड़ तीर्थ के नाम से भी प्रसिद्ध है।

मंदिर में हैं चार द्वार

गर्मियों और बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाता है और प्रकृतिक रुप से वहां नंदी के मुख से शिवलिंग पर पानी गिरता है। वहीं एक जगह शिवलिंग विराजमान है, जो कुंड के बीचो बीच बसे मंदिर में है, इसके 4 दरवाजे हैं। एक मंदिर में भगवान शिव के पीछे नंदी महाराज का मुख दिखाई दे रहा है, उसी मुख से पानी गिरता है। कहते है इस मंदिर में 5 कुंड है, जिसमें से दो कुंड में भक्त स्नान करते है। इतना ही नहीं इन्हीं कुंड से वहां रह रहें निवासियो की प्यास बुझाती है।

नाग - नागिनों का जोड़ा इस मंदिर में करते है निवास

इस मंदिर में एक नाग - नागिन का जोड़ा निवास करता है। कहते हैं. जिस भक्त से भगवान प्रसन्न होते है, जिनको भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है उन्हें नाग - नागिन का जोड़ा दिखाई देता है। कभी यह जोड़ा कुंड में तो कभी शिवालय में दर्शन देते है। मान्यता है, जो भक्त यहां मनोकामना मानते हैं, अगर उन्हें नाग - नागिन का जोड़ा दिखता है, उसकी मनोकामना जरुर पूरी होती हैं।
मेले का होता है आयोजन
सावन के समय और शिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। बताया जाता है, शिवरात्रि के समय यहां मेल लगता है। दूर - दूर से भक्त यहां भगवान के दर्शन करने आते हैं।    

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।