ताले वाली माता का मंदिर में आने से दुश्मन की चालो पर लगता है ताला!

mp-ka-tala-wali-mata-ka-mandir-news-videos

ताले वाली माता का मंदिर में आने से दुश्मन की चालो पर लगता है ताला!

ताले वाली माता का मंदिर में आने से दुश्मन की चालो पर लगता है ताला

ताले वाली माता का मंदिर: मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बेतवा नदी के तट पर स्थित 'ताले वाली माता' का मंदिर एक अनोखी आस्था के लिए प्रसिद्ध है, जहां आमतौर पर श्रद्धालु मंदिर में अपनी किस्मत का ताला खुलने की कामना करते है, वहीं यहां भक्त अपने दुश्मनों की साजिशो पर ब्रेक लगाने के लिए ताला लगाने आते हैं। Read More: Karila Dham Temple: माता सीता का ऐसा मंदिर जहां लव – कुश का हुआ था जन्म! यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां की परंपरा श्रद्धलुओं को आकर्षित करती है। यहां सिर्फ ताला वाली माता ही नहीं बल्कि उनके साथ मेरी माता और कुल्लू माता भी विराजमान हैं।

ताले वाली माता का मंदिर: क्या है यहां की मान्यता?

श्रद्धालु बताते है कि, ताले वाली माता दुश्मनो की हर चाल को नाकाम कर देती है, यहां भक्त दूर - दूर से माता के दर्शन करने आते हैं और बेरी के पेड़ पर तला लगाकर अपने दुश्मन का नाम लेते हैं। उस ताले की चाबी को माता के चरणों में अर्पित कर देते हैं। Read More-Karila Dham Temple MP: ऐसा मंदिर जहां बिना राम के विराजमान है माता जानकी! मान्यता है, कि माता को चाबी अर्पित करने से वो दुशमनों द्वारा रचे गए। षडयंत्रों पर पानी फेर देती हैं। अपने भक्तो की रक्षा करती हैं। इससे श्रद्धलु के घर में सुख- समृद्धि आती है। यह मंदिर न केवल पर्सनल दुश्मनी बल्कि पारिवारिक विवादों को सुलझाने में सहायता करती है।

ताले वाली माता का मंदिर: कैसे शुरु हुई ताला लगाने की परंपरा?

इस परंपरा की नीव रखे लगभग 30 साल हो गएं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे बेरी के पेड़ के नीचे देवी मां की प्रतिमा विराजमान है। कहा जाता है यहां माता स्वंय प्रकट हुईं। उसी समय से भक्त यहां ताला लगाकर मन्नत मांगने लगे। जब उनकी मन्नत पूरी हो गई, तब से यह परंपरा शुरु हो गई। वहां जो भक्त जाता है, पेड़ पर ताला लगाकर अपनी मंन्नत मांगते हैं। यह मंदिर महज विदिशा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश में प्रसिंद्ध है।

कौन सा दिन है विशेष?

मंदिर में विशेष रुप से शनिवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन श्रद्धालुओ की भारी भीड़ देखने को मिलती है, इन दिनों भोपाल, सागर और आसपास के जिलों से सैकड़ो भक्त यहां अपनी मन्नत लेकर आते हैं। और बेरी के पेड़ पर दुश्मन का नाम लेकर ताला या जंजीर लगाते हैं। इसकी चाबी माता के सामने रख देते हैं। भक्तो की किसमत के बंद ताले खुल जाते हैं। नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों पर यहां का माहौल और भी जीवंत हो जाता है। भक्त न केवल व्यक्तिगत समस्याओं के लिए आते हैं, बल्कि कचहरी में लंबित जमीनी विवादों को सुलझाने की मन्नत भी मांगते हैं। कई मामलों में भक्तों ने बताया कि उनके कोर्ट केस इस मन्नत से अनुकूल परिणाम दे चुके हैं।

आस्था के साथ - साथ प्रकृतिक सुंदरता का प्रतीक

यह मंदिर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम है, यह मंदिर दुश्मनो की चालो को नाकाम करने के लिए फेमस है। यह सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता का भी केंद्र है, यहां बेतवा नदी के किनारे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।